तारक मेहता के नट्टू काका पर दुखों का पहाड़, कोरोना के कारण शूटिंग की इजाजत नहीं ,कहा- मैं मर जाऊंगा
राज्य सरकार की अनुमति के बाद बहुत जल्द टीवी शोज और फिल्मों की शूटिंग शुरू होगी। कई टॅाप के शोज ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस फेहरिस्त में नाम शामिल है तारक मेहता का उल्टा चश्मा का भी। सरकारी नियमों के कारण इस पूरी कास्ट के बीच सबसे बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है नट्टू काका को।
जी हां, जेठालाला के स्टोर पर काम करने वाले नट्टू काका बीते कई सालों से केवल इसी शो का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह किसी दूसरे शो में काम नहीं करते हैं। फिलहाल सरकारी नियम में फंसने के कारण नट्टू काका यानी कि घनश्याम नायक को शूटिंग करने की इजाजज नहीं मिली है।

हाल ही में शो के मेकर्स और सभी कलाकारों के बीच वीडियो कॅाल पर मीटिंग हुई। जिसमें इसी महीने से किस तरह सुरक्षा और सावधानी के साथ शूटिंग की जाएगी, इस पर विस्तार से चर्चा हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











