..................... Tarak mehta ka ooltah Chashmah Jennifer mistry reveal why Daya ben aka Disha vakani not return on the show - Hindi Filmibeat

TMKOC: मेकर्स के हाथ-पैर जोड़ने के बाद भी दया बेन नहीं कर रही शो में वापसी, जेनिफर मिस्त्री ने बताई वजह

Tarak mehta ka ooltah Chashmah

Tarak mehta ka ooltah Chashmah: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा TRP की लिस्ट में हमेशा आगे रहा है। लंबे समय से यह शो दर्शकों का मनोरंजन करता आया है। वैसे तो शो में कई उतार चढ़ाव देखे जाते हैं और शो में हंसी ठहाके भी सुनने में आते हैं, लेकिन जब से शो से दिशा वकानी उर्फ दया बेन गई हैं तब से फैन्स को और मेकर्स को भी उनकी कमी खल रही है।

आखिर क्यों नहीं हो रही दिशा की वापसी

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी कई बार दिशा वकानी को बुलाने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन दिशा शो से वापसी नहीं करना चाहती हैं। असित मोदी फैन्स को दिलासा दे रहे हैं कि जल्द ही शो में दया बेन को देख पाएंगे, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हो पाया है। असित का कहना है कि दिशा ने जो लेवल सेट किया है उसमें कोई फिट नहीं हो पा रहा है। वहीं दिशा के वापस ना आने की खबर सुन फैन्स काफी उदास हो गए। फैन्स यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर दिशा शो में वापसी क्यों नहीं कर रही हैं। तो बता दें कि अब इस सवाल का जवाब तारक मेहता फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने दिया है।

असित मोदी के सामने जोड़े थे हाथ पैर

जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि जब साल 2013 में मैं प्रेग्नेंट थी तब मैंने असित मोदी के सामने काफी हाथ पैर जोड़े थे। कि सर मुझे मत निकालिए मैं प्रेग्नेंट हूं कहां जाऊंगी, लेकिन उन्होंने कहा कि अब तो गुरु (गुरुचरण सोढ़ी) भी नहीं है। कुछ पंगा होने की वजह से उसने शो छोड़ दिया है। वो नहीं रहेगा तो अच्छा नहीं लगेगा और किसी और सरदार को ले भी आते हैं तो तुम प्रेग्नेंट हो। इसपर जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि सर कैरेक्टर तो वही है ना। आप ये दिखा दो पारसी होने का बाद मैं सरदारनी बन गई। मैं दुपट्टा पहनकर रखूंगी कह दूंगी की एक साल की मन्नत है, लेकिन इतना कहने पर भी वह नहीं माने।

9 महीने तक दिशा ने सेट पर किया काम

जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि यह उनके कर्म हैं जो वह भुगत रहे हैं। मैंने अपनी प्रेग्नेंसी के टाइम पर असित मोदी के सामने हाथ पैर जोड़े थे। अब वो लोग दिशा के सामने हाथ पैर जोड़ रहे है। जेनिफर मिस्त्री कहती हैं कि दिशा बहुत ही मेहनती थीं। उन्होंने पूरे 9 महीने तक सेट पर काम किया था। दिशा को आराम करने को कहा गया था सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होती थी क्योंकि शूट ऊपर होता था तो उनके लिए स्ट्रेचर लेकर आया गया था। वह उसपर बैठकर फर्स्ट फ्लोर पर जाती थीं।

फैमिली पर ध्यान देती हैं दिशा

एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि दिशा बहुत ही फैमलियर हैं। वह परिवार पर खास ध्यान देती हैं। वह कई बार कह चुकी थीं कि वह बच्चों के होने के बाद उनपर ही ध्यान देंगी, लेकिन जब बार-बार तारक मेहता के मेकर्स ने उन्हें फोर्स किया तब वह एक बार सेट पर आई थीं। उन्होंने ब्लाउज का भी नाप किया था, लेकिन फिर क्या हुआ पता नहीं। दिशा ने कहा था कि वह अगले दिन से सेट पर आएंगी, लेकिन जब वह नहीं आईं तब मेकर्स को झटका लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X