शूट के बाद असित मोदी करते थे गंदी हरकतें, तारक मेहता फेम जेनिफर मिस्त्री ने सुनाए खौफनाक किस्से...

Tarak mehta ka ooltah chashmah

Tarak mehta ka ooltah chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। जेनिफर मिस्त्री ने तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर कई संगीत आरोप लगा चुकी हैं। शो में जेनिफर मिस्त्री मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार में नजर आई थीं, लेकिन किसी वजह से उन्होंने साल 2023 में ही शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। बता दें कि सिर्फ जेनिफर मिस्त्री ही नहीं उस समय तमाम शो के सितारे शो से अलग हुए थे, लेकिन हर एक का कारण अलग था।

असित की बात सुनकर रह गई थीं हैरान

बता दें कि जेनिफर मिस्त्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 2018 में शो के ऑपरेशन हेड सोहेल रहमानी ने उनके साथ गलत तरह से बात की थी। जिसके बाद उन्होंने असित मोदी से मदद मांगी, लेकिन तब कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। पिंकविला से बात करते हुए जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि जब मैं सोहेल की शिकायत लेकर असित मोदी के पास गई तब उन्होंने मुझसे कहा कि तुम सेक्सी लग रही हो। यह सुनकर तो मेरे होश ही उड़ गए।

मुनमुन दत्ता ने दिया था साथ

बात यहीं खत्म नहीं हुई जब स्विट्जरलैंड जाना था तब वीजा के लेटर को लेकर विवाद हुआ था तब फोन कॉल पर उन्होंने मुझसे कहा था कि 'तुम क्यों रो रही हो, तुम यहां होतीं तो मैं तुम्हें गले लगा लेता। मैं एक चांस लेता। तुमको मेरी पड़ी ही नहीं है।' वहीं जब सिंगापुर शूट के लिए गए थे तब भी उन्होंने मुझसे कहा था कि 'तुम्हारे होंठ बहुत सेक्सी हैं लगता है कि पकड़कर किस कर लूं।' जेनिफर मिस्त्री ने कहा मैंने यह सब मुनमुन दत्ता को बताया था तब मुनमुन ने असित मोदी की फटकार लगाई थी। वह काफी स्ट्रांग महिला हैं। जेनिफर मिस्त्री ने यह भी कहा कि असित मोदी डरते हैं मुनमुन दत्ता से।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X