तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस का इंतजार खत्म, 'दयाबेन' की वापसी फाइनल, नवरात्रि स्पेशल !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों केवल दयाबेन की वापसी को लेकर चर्चा में छाया हुआ है। हाल ही में ये खबर आयी थी कि मेकर्स और दिशा वकानी यानी कि दयाबेन के बीच की उलझन समाप्त हो गई है। दिशा वकानी जल्द इस शो में वापसी करने वाली हैं।
बीते कई दिनों से दिशा वकानी अपने सेट से जुड़ी कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट कर रही थी। जिससे फैंस ने इस बात का अंदाजा लगा लिया था कि दिशा वकानी का शो पर जल्द कमबैक होने वाला है। लेकिन कब ये तय नहीं हुआ था।

इसके बाद से इस खबर को पूरी तरह से तय बताया जा रहा है कि पुरानी दयाबेन की वापसी होना तय है। फैंस भी कई बार दिशा वकानी से सोशल मीडिया के जरिए ये सवाल पूछ चुके हैं कि वह वापसी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications