तैयार हो जाइए, इस दिन होगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'दयाबेन' दिशा वकानी की वापसी !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों केवल दयाबेन की वापसी को लेकर चर्चा में छाया हुआ है। हाल ही में ये खबर आयी थी कि मेकर्स और दिशा वकानी यानी कि दयाबेन के बीच की उलझन समाप्त हो गई है। दिशा वकानी जल्द इस शो में वापसी करने वाली हैं।
खुद दिशा भी अपने इंस्टाग्राम पर दयाबेन के किरदार से जुड़ी कई पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। इसके बाद से इस खबर को पूरी तरह से तय बताया जा रहा है कि पुरानी दयाबेन की वापसी होना तय है। फैंस भी कई बार दिशा वकानी से सोशल मीडिया के जरिए ये सवाल पूछ चुके हैं कि वह वापसी कर रही हैं।

पहले ये खबर थी कि दिशा वकानी 18 मई से शो के लिए शूटिंग शुरू कर देंगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। अब ऐसा माना जा रहा है कि मेकर्स ने दयाबेन की एंट्री के लिए एक तगड़ी प्लानिंग की है।


Click it and Unblock the Notifications