तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों की हर दिन की फीस जानकर लगेगा जोरदार झटका !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का आगाज साल 2008 में किया गया। पूरे 10 साल से इस शो ने दर्शकों पर अपनी पकड़ इस तरह जमा रखी है कि वीकेंड में भी इस शो के एपिसोड के रिपीट टेलीकास्ट दर्शक देखना पसंद करते हैं। बिना लीप लिए ये शो लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। कंट्रोवर्शी के लिहाज से शो फिलहाल दयाबेन के किरदार को लेकर लगातार सुर्खियां बन रहा है।
दिशा वकानी यानी कि दयाबेन की एंट्री का सभी को इंतजार है। हालांकि ऐसी खबर है कि दयाबेन के लिए नए चेहरे की तलाश की जा रही है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि ये शो केवल दया बेन या फिर जेठालाल के किरदार पर निर्भर नहीं है। इस शो का हर किरदार काफी लोकप्रिय है।

फिर चाहे वह बाबूजी हो या फिर टप्पू की सेना। हर किरदार ने इन सभी कलाकारों को ऐसी पहचान दी है कि वह अपने रियल नाम से नहीं बल्कि रील नाम से लोगों को बीच जाने जाते हैं। इस शो के कई प्रमुख कालाकार ऐसे हैं जो कि महीने के लाखों कमाते हैं।
वैसे क्या आप इन सभी कलाकारों के हर दिन की कमाई जानना चाहते हैं। तो यहां पढ़िए। कैसे लाखों की कमाई करते हैं ये सभी कलाकार..


Click it and Unblock the Notifications