..................... Tapasya gives birth to a baby girl | उतरन : तपस्या मां बनीं - Hindi Filmibeat

उतरन : तपस्या मां बनीं

By Priya Srivastava

Rashmi Desai
यूं तो उतरन की तपस्या शो में बच्चों से बिल्कुल प्यार नहीं करती और वह मां बनना भी नहीं चाहती थी, लेकिन इसके बावजूद तपस्या के पेट में वीर का नहीं बल्कि किसी और का बच्चा पल रहा है। तपस्या यही कोशिश कर रही है कि वह साबित कर दे कि वह बच्चा वीर का है। लेकिन तपस्या इसमें कामयाब नहीं हो पा रही। यह तस्वीर तो तपस्या के ऑन स्क्रीन की है, लेकिन वास्तविक जिंदगी में रश्मि को बच्चों से बेहद प्यार है।

खबर है कि आनेवाले एपिसोड में तपस्या के मां बनने के शॉट दिखाये जायेंगे। इस बात से तप्पू यानी रश्मि बेहद खुश है|क्योंकि इन दिनों सेट पर प्यारे बच्चे का आगमन हुआ है, रश्मि उस बच्चे का बहुत ख्याल रखती है। वह खुद कहती हैं कि उन्हें बच्चों से बेहद लगाव हैं और वह चाहती हैं कि वह कई सारे बच्चों की अम्मा बने।

अब वीर यानी नंदिश यह सारी बातें अगर आप सुन रहे हैं तो कई बच्चों के पापा बनने के लिए तैयार हो जाइए। तपस्या कहती हैं कि उन्हें हमेशा से बच्चों से इतना प्यार रहा है कि वह आसपड़ोस के बच्चों से भी प्यार करने लगती थी। वे हमेशा बच्चों से घिरी रहना चाहती हैं। इसलिए जब उन्हें यह पता चला कि सेट पर बच्चे का आगमन हो रहा है तो वह फुली नहीं समायी, वैसे तप्पू आप ऑफ स्क्रीन जितनी चाहे खुशियां मना लें लेकिन ऑन स्क्रीन आपकी शामत आनेवाली है। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि आखिरकार तप्पू का सच सबके सामने आ ही जाता है।

;

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X