Bigg Boss 19 के घर से निकलते ही बदले तान्या मित्तल के सुर, कैमरे के सामने ड्राइवर संग किया ऐसा बर्ताव

Bigg Boss 19

बिग बॉस सीजन 19 का 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले था और इस बार बिग बॉस की विनर लिस्ट में गौरव खन्ना का नाम दर्ज हुआ। यूं तो तान्या मित्तल ने काफी सोचा था कि वह शो जीतेंगी, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी तान्या मित्तल शो नहीं जीत पाईं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद तान्या मित्तल इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन तान्या मित्तल सिद्धिविनायक के दर्शन करने गई थीं। जहां पैपराजी ने तान्या से कई सवाल जवाब किए, लेकिन तान्या का व्यवहार और उनका एटीट्यूड लोगों को पसंद नहीं आया।

ड्राइवर की क्लास लगाती दिखीं तान्या मित्तल

तान्या मित्तल के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। कभी तो तान्या मित्तल पैपराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं तो कभी कैमरे के सामने अपने ही ड्राइवर के साथ बदतमीजी करती दिख रही हैं। पैपराजी पर भड़ास निकालने के बाद तान्या मित्तल का एक क्लिप और वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल जोर-जोर से चिल्लाती नजर आ रही हैं और कहती हैं कि 'ये कह देगा कि मैं कहां हूं। बांद्रा में मिलना मुझसे।' इसके बाद वह ड्राइवर पर भड़क पड़ती हैं। वह कहती हैं कि 'अबे कान पर क्यों बजा रहे हो ? पागल हो क्या ? इसको मत भेजो गाड़ी में, ये क्या हॉर्न-वॉर्न गाड़ी बहुत तेज चलाता है ये। सूरज भाई ये गाड़ी बहुत तेज चलाता है मैं नहीं बैठूंगी। इसके बाद वह किसी और से कहती हैं कि तुझे मिला ना गिफ्ट ?'

तान्या मित्तल के बर्ताव को देख भड़के लोग

तान्या मित्तल का ऐसा बर्ताव देख लोग उनपर भड़कते नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हद ही हो गई इस लड़की से तो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहन बिग बॉस खत्म हो चुका है अब अपनी एक्टिंग करना बंद कर दो तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- कितनी ओवर एक्टिंग कर रही है ऐसे बिहेव कर रही है जैसे अंबानी हो, लेकिन अंबानी भी हर किसी से लहजे में बात करते हैं यूं सड़क पर खड़े होकर ड्राइवर पर नहीं चिल्लाते।

More from Filmibeat

Read more about: Tanya Mittal trending
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X