तान्या मित्तल ने दी नीलम गिरी को धमकी ? बोलीं- मैं उसका राज जानती हूं..बात बाहर आ गई तो TRP फट जाएगी

बिग बॉस सीजन 19 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन शो के कंटेस्टेंट आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। खास करके तान्या मित्तल। वैसे तो तान्या ने घर के अंदर भी काफी लाइमलाइट बटोरी थी। अपनी रईसी का बखान करती तान्या मित्तल एक दिन भी नहीं थकीं। अपने बड़बोले पन की वजह से तान्या को जबरदस्त ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी तान्या अपनी बात पर डटी रहीं।
नीलम गिरी को लेकर तान्या ने कही ये बड़ी बात
तान्या ने घर से बाहर आते ही सबसे पहले सिद्धिविनायक के दर्शन किए। जहां कैमरा देखते ही उन्होंने अपने एक चाहने वाले को चांदी का सिक्का भी गिफ्ट कर दिया, लेकिन इसी के साथ ही तान्या ने कुछ ऐसा भी बोला है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में एक बार तान्या की निजी जिंदगी को लेकर भी सवाल किया गया था। कुनिका ने नीलम से पूछा था कि ये गुंटांवा कौन है ? इसपर नीलम ने कहा था कि वह नाम नहीं बता सकतीं, लेकिन वह शादीशुदा है।
pic.twitter.com/TLUDkpoKLs
— SatyavadiLadki (@SatyavadiLadki) December 10, 2025
Neelam Kunica ki dhajiya uda di Tanya ne, love it! 😭
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣
Tanya khel gai
Tanya- mere pas ek aise news hai neelm ke bare me ki sab channel ki TRP blast ho jaegi 😛🤣🤣🤣🤣🤣#TanyaMittal #BiggBoss19
TRP फट जाएगी...
तान्या जैसे ही घर से बाहर निकलीं उन्होंने यह पुराना क्लिप देखा तो उन्हें बेहद गुस्सा आया। तान्या ने इंडिया फोरम को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह नीलम गिरी के बारे में कुछ ऐसा जानती हैं जिससे हंगामा मच जाएगा। अगर बात बाहर आ गई तो TRP फट जाएगी। कोई भी चैनल ले नहीं पाएगा उस न्यूज को। तान्या कहती हैं कि- उसका मुझे एक ऐसा राज पता है, लेकिन मैं बताऊंगी नहीं। इसे मौरेलिटी कहते हैं। किसी का राज या किसी के प्यार पर...तान्या कहती हैं कि मैं किसी का घर तोड़कर शादी नहीं करूंगी। देश में सिंगल लड़के मर गए हैं क्या बहुत बनिया लड़के हैं। आपको बता दें कि तान्या और नीलम की दोस्ती में दरार पड़ चुकी है। घर से बाहर निकलते ही तान्या ने नीलम गिरी को अनफॉलो कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











