'मैने खुद 10-11 पुलिसवालों को बचाया..' नहीं रुक रहीं तान्या मित्तल, बिग बॉस के घर में कर डाला ये बड़ा दावा

Tanya Mittal saved Police Officers in Kumbh- तान्या मित्तल ने अपने दावों और बयानों से पहले तो धमाका किया ही था और अब वो बिग बॉस 19 में भी शांत नहीं रह रहीं हैं। बता दें कि महाकुँभ के दौरान जो भगदड़ हुई थी इसको लेकर पहले भी तान्या ने कई बातें की हैं।
इस वक्त तान्या वहीं पर थीं और उनके बॉडीगार्ड्स ने कई लोगों को बचाया था। बता दें कि इस भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की जानें गईं थीं। तान्या मित्तल के इस बयान के बाद बवाल अब शांत ही हो रहा था कि अब उन्होने पुलिसवालों को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। तान्या इस दौरान बिल्कुल सीरियस थीं और बड़ा दावा कर रहीं थीं।
कई पुलिसवालों को बचाया
तान्या मित्तल के इस वीडियो की मानें तो वो खुद भी कूद गईं थीं और पुलिसवालों को बचाया था। तान्या ने कहा, ''वहां कि पुलिस थी उन लोगों ने भी बोला कि कई पुलिस मतलब 10-11 पुलिसवालों की जान तो मैने बचाई है।'' रोहित पूछते हैं , ''आपने बचाई थी? मतलब आपने खींचा?''
तान्या ने कहा, ''हां मेरे साथ मेरी पर्सनल सिक्योरिटी रहती थी और जो पुलिस मुझे मिली थी वो रहती थी। वहां की पुलिस ने भी इंटरव्यू दिया है कि तान्या जी ने हमारी जान बचाई।'' रोहित कहते हैं, ''तो फिर आपको अवॉर्ड मिलेगा इस बार मुझे ऐसा लग रहा है।'' वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
तान्या मित्तल के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''वह सच कह रही है, अगर आप वह वीडियो देखना चाहते हैं तो आप उसे गूगल कर सकते हैं।'' एक ने लिखा, ''वैसे तो हम बिग बॉस नहीं देखते लेकिन रील्स की वजह से देखने लगे।'' एक ने लिखा, ''वैसे.. वो सही थी.. मैंने भी इंटरनेट पर कुछ इंटरव्यू और वीडियो देखे हैं।'' एक ने लिखा, ''ये लड़की फेंकती बहुत है।'' देखिए तान्या मित्तल का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications