अमीरी हो तो ऐसी! Tanya Mittal को गिफ्ट में मिला सोने का iPhone, Apple की जगह छपी है ये खास फोटो

सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो बिग बॉस सीजन 19 में जब से तान्या मित्तल नजर आई हैं तब से ही इंटरनेट पर छाई हुई हैं कभी विवादों की वजह से कभी फैशन की वजह से तो कभी शो ऑफ की वजह से। कुछ लोग ऐसे हैं जो जमकर तान्या मित्तल का सपोर्ट करते हैं वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो बुरी तरह से तान्या को ट्रोल करते हैं। खैर तान्या को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता आए दिनों वह अपनी अमीरी के नमूने पेश करते रहती हैं। कभी महंगी फ्लाइट में सफर करती हैं तो कभी अपनी फैक्ट्री का टूर दिखाती हैं।

Tanya Mittal

तोहफे में मिला ये खास फोन

फिलहाल तो तान्या मित्तल इस बार किसी और वजह से चर्चाओं में हैं। बता दें कि तान्या मित्तल ने एक वीडियो हाल ही में शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल होटल के कमरे में बैठी होती हैं उन्हें कोई वहां एक लैविश 24 कैरेट का सोने का iPhone गिफ्ट करता है, लेकिन यह कोई आम गोल्डन आईफोन नहीं है यह आईफोन भी बेहद खास है। चलिए जानते हैं कि क्या है इस आईफोन की खासियत।


कौन है तान्या मित्तल का शुगर डैडी

लगता है कि कोई है जो तान्या मित्तल को दिलों जान से चाहता है। यही वजह है कि तान्या मित्तल को कोई इतने महंगे-महंगे तोहफे दे रहा है। हाल ही में तान्या ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उन्हें कोई गिफ्ट देता है जैसे ही वह गिफ्ट ओपन करती हैं उन्हें एक सोने का गोल्डन आईफोन दिखता है जिसमें पीछे एप्पल के लोगो की जगह पीछे राम और हनुमान जी की छवी नजर आती है। तान्या तो इस फोन को देख खुशी से फूले नहीं समाती हैं। वहीं तान्या का ये वीडियो देख लोगों के भी जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है अमीरी हो तो ऐसी गिफ्ट में मिल रहे है सोने के फोन तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है कोई तान्या का हमदर्द है।

More from Filmibeat

Read more about: Tanya Mittal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X