12वीं पास Tanya Mittal की लग्जरी लाइफस्टाइल, ऐसा करके हर महीने कमाती हैं इतने लाखों रुपए

Tanya Mittal

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: बिग बॉस 19 इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आए दिन नए ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स के खुलासे फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। इस बार चर्चा में हैं तान्या मित्तल, जिन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए हैं जिन पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मच गया है।

हर महीने कमाती हैं इतने रुपए

तान्या ने खुद को ऐश्वर्या राय बच्चन से ज्यादा खूबसूरत बताया और कहा कि उनका घर 5-7 स्टार होटलों से भी ज्यादा लग्जरी है। उनके इन बयानों ने लोगों को हैरान तो किया ही, साथ ही कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई कि तान्या हर महीने करीब 6 लाख रुपये कमाती हैं।

तान्या की पढ़ाई और मिस एशिया का सफर

सोशल मीडिया पर तान्या का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी उपलब्धियों के बारे में बात करती दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में एक नया सफर शुरू किया, जहां उन्होंने खुद को और निखारा और मिस एशिया का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया। यह ताज भारत ने 12 साल बाद हासिल किया था।

जब लोग उनकी पढ़ाई के बारे में पूछते हैं तो तान्या बेझिझक बताती हैं कि वह सिर्फ 12वीं पास हैं और उन्होंने ग्रेजुएशन नहीं किया है।

बिजनेस और सोशल मीडिया पर पहचान

तान्या सिर्फ बिग बॉस कंटेस्टेंट ही नहीं, बल्कि एक उद्यमी, स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर, पॉडकास्टर और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उन्होंने अपने ब्रांड 'Handmade with Love by Tanya' की शुरुआत केवल 500 रुपये से की थी। आज उनके ब्रांड में बैग्स, साड़ियां और एक्सेसरीज बिकती हैं।

तान्या का सफर

सोशल मीडिया पर तान्या के करीब 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी प्रोफाइल पर मोटिवेशनल वीडियो, आध्यात्मिक बातें और उनकी बिजनेस जर्नी से जुड़े पोस्ट भरे पड़े हैं। वह पहली बार सुर्खियों में तब आईं जब कुंभ मेले से उनका एक वीडियो वायरल हुआ। बिग बॉस के घर में भी उन्होंने दावा किया कि उन्होंने और उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने भगदड़ के दौरान 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी।

तान्या की बड़ी-बड़ी बातें

तान्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह बचपन से ही महत्वाकांक्षी रही हैं। कभी वह सोचतीं कि अंबानी का बिज़नेस संभालेंगी, तो कभी सपना देखतीं कि सुष्मिता सेन उन्हें क्राउन पहनाएंगी। यहां तक कि उन्होंने ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत बनने का सपना भी देखा।

तान्या अक्सर अपने घर की शान-शौकत के बारे में बातें करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर का 2,500 स्क्वायर फीट एरिया सिर्फ कपड़ों के लिए है, घर की हर मंज़िल पर नौकरानियां मौजूद हैं और उनके पास 7 ड्राइवर भी हैं।

हालांकि, उनके ऐसे दावे सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं और कई बार लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X