तान्या मित्तल के स्वर्ग से सुंदर घर का इनसाइड वीडियो आया सामने ? किचन का नक्शा देख फटी रह जाएंगी आंखें...

Tanya Mittal

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 की मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट तान्या मित्तल। आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि तान्या मित्तल ने बिग बॉस के घर में खुद को लेकर कई बातें कही हैं। कभी तान्या अपने पास्ट के राज खोलती नजर आती हैं तो कभी तान्या मित्तल अपनी लग्जरी लाइफ का बखान करती दिखती हैं। बिग बॉस सीजन 19 में तान्या मित्तल कभी यह कहती हैं कि उनके घर के किचन में लिफ्ट है जिसमें खाना रखने से वह दूसरे फ्लोर पर चला जाता है। तो कभी तान्या यह कहती हैं कि उनका घर किसी सपने के जैसा है। अगर स्वर्ग धरती पर होता तो वैसा ही दिखता।

वायरल हुआ तान्या के घर का वीडियो

तान्या की इन बातों को सुन अब लोगों में तान्या के घर को देखने की उत्सुकता है। दर्शक भी यह देखना चाहते हैं कि आखिर तान्या मित्तल का घर कैसा दिखता है। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के घर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल का घर काफी लग्जरी सामानों से भरा है। घर में झूमर लगे हैं और तरह-तरह की शानदार चीजें घर में देखी जा सकती है। वहीं वीडियो में आगे किचन एरिया भी दिखाया गया। घर का किचन एरिया भी काफी खूबसूरत है। किचन में डबल डोर फ्रिज है ओवन है, लेकिन वीडियो में कहीं भी तान्या के किचन में लगी लिफ्ट नहीं दिखाई गई। जिसे देखने बाद लोगों ने जमकर सवाल पूछने शुरू कर दिए।

वीडियो देख लोगों ने कही ये बात

बता दें कि इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने लिखा- ये चौथा घर है सुबह से जो मैं तान्या का सुन रही हूं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इन चारों घर के किचन में भी लिफ्ट नहीं दिखी। आपको बता दें कि तान्या मित्तल के नाम से वायरल हो रहा इस घर का वीडियो रियल नहीं है बल्कि यह वीडियो किसी और के घर का है जो तान्या का बताया जा रहा है। बता दें कि तान्या के घर का अभी तक एक भी इनसाइड वीडियो सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19 Tanya Mittal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X