इस खास दिन शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तान्या मित्तल ? दूल्हे का नाम जानकर लगेगा 440 बोल्ट का झटका
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल जब से बिग बॉस सीजन 19 का हिस्सा बनी हैं तब से ही तान्या मित्तल आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। भले ही तान्या शो ना जीत पाई हों लेकिन विनर से ज्यादा तान्या मित्तल के काफी चर्चे हो रहे हैं। चाहें उनकी लग्जरी लाइफ को लेकर हो या फिर उनका एक्टिंग लाइन में डेब्यू हो। आपको बता दें कि इन सबके अलावा भी तान्या मित्तल अपनी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि तान्या मित्तल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

क्या शादी करने जा रही हैं तान्या मित्तल
जैसे ही यह खबर सामने आई फैन्स के दिल में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि तान्या आने वाली फरवरी में शादी के बंधन में बंधेंगी। ऐसे में लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि आखिर कौन होगा तान्या मित्तल का होने वाला दूल्हा। चलिए जानते हैं कि क्या है इस खबर की सच्चाई।
किस लोकेशन पर शादी करेंगी तान्या
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें बताया जा रहा है कि तान्या मित्तल की शादी फरवरी 2026 में होने जा रही है। इसके बाद से पोस्ट पर कमेंट्स का तांता लग गया। किसी ने पूछा दूल्हा कौन है तो किसी ने कहा शादी कौन सी लोकेशन पर होगी क्योंकि तान्या को तो कुछ भी कॉमन पसंद नहीं है।
फैन्स लगा रहे दूल्हे का अंदाजा
लेकिन इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों ने यह जानने की उत्सुकता काफी बढ़ गई है कि दूल्हा कौन होगा। किसी ने अनुमान लगाते हुए कहा कि दूल्हे तो पक्का अमाल मलिक होगा तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है किसी राजनेता से शादी कर सकती हैं क्योंकि बिग बॉस के घर में भी उन्होंने कहा था कि उन्हें जल्द नेता बन जाता चाहिए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-कहीं गुंटवा तो नहीं जिसके बारे में नीलम ने बताया था। बता दें कि वायरल हो रही रेडिट की इस पोस्ट की पुष्टी नहीं की जा सकती है और ना ही इस खबर पर तान्या मित्तल ने कोई पुष्टी की है।


Click it and Unblock the Notifications











