तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह गिरफ्तार, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने धर दबोचा

Tanya Mittal Ex Boyfriend Balraj Singh: रियलिटी शो बिग बॉस 19 में अपनी हवाई बातों को लेकर सुर्खियों में आईं तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह को लेकर एक शॉकिंग न्यूज़ सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि तान्या एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।
बलराज सिंह की गिरफ्तारी का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। बता दें कि हाल ही में तान्या मित्तल बिग बॉस में बलराज सिंह का बारे में बात करती दिखाई दी थीं। शो में तान्या ने बताया कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था। चलिए जानते हैं कौन है तान्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड बलराज सिंह?
बलराज सिंह कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त प्रेजेंस है। बलराज सिंह ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो तेजी से वायरल भी हुआ। इस वीडियो में बलराज ने तान्या को "फेक" करार दिया और कहा कि 'हमारी दोस्ती इसलिए नहीं चली क्योंकि तुम नकली हो। तुम्हें संतुष्टि की बीमारी है। जब तक मन की बात किसी से ना कह लो, चैन नहीं आता। लेकिन बाद में वही इंसान तुम्हें बोझ लगने लगता है।'
बलराज सिंह कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनका इंस्टाग्राम पर टॉक विद बलराज नाम से पेज है। इंस्टग्राम पर उन्हें 2.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बलराज की एक-एक वीडियोज पर मिलियन्स में व्यूज आते हैं।
तान्या का एक रिशी का पॉडकास्ट की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें तान्या ने बताया कि 'मेरा ब्रेकअप 2018 में हुआ था। उसने मुझे इसलिए छोड़ दिया क्योंकि मैं इतनी सुंदर नहीं थी। मैं अपनी पढ़ाई छोड़ के आई थी कॉलेज से, तो मेरी फैमिली तो पहले से ही इसके खिलाफ थी। वैसे ही घर में एक दिन कितना मुश्किल हो रहा था। मुझे ऐसा लगता था कि दुनिया में कोई साथ नहीं देगा तो ये देगा और कुछ भी नहीं कर पाई तो इससे शादी कर लूंगी और हम साथ रहेंगे कम से कम मैं एक अच्छी पत्नी बनूंगी लेकिन उसने भी ब्रेकअप कर लिया क्योंकि मैं सुंदर नहीं थी।'


Click it and Unblock the Notifications