फेंकू निकली तान्या मित्तल, नहीं है कोई बंगला, छोटे से घर में रहती है फैमिली, आधा उठता है किराए पर.. Video

Tanya Mittal Real House- तान्या मित्तल ने जिस दिन से बिग बॉस के घर में एंट्री मारी है उनकी हवाबाजी काफी चर्चा में है। कभी वो अपने किचेन में लिफ्ट का जिक्र करती हैं तो कभी कहती हैं कि उनका घर किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है।
लेकिन अब कुछ ऐसा खुलासा हुआ है जो कि आपका दिमाग हिलाने के लिए काफी है। ग्वालियर स्थित उनके उसी घर की वीडियो सामने आई है और लोग सिर पकड़कर बैठ गए। तान्या मित्तल का घर देखकर आप उनकी हवाबाजी को लेकर भड़क भी सकते हैं कि वो नेशनल टीवी पर लोगों के सामने सिर्फ झूठ ही परोस रही हैं।
कैसा है तान्या मित्तल का घर?
तान्या मित्तल का घर ना तो फाइव स्टार की तरह है और ना ही किचेन में कोई लिफ्ट है। इस वीडियो में उनका ग्वालियर वाला घर दिखाया गया है जो कि महज दो मंजिल है और छोटी सी जगह में बना हुआ है। हालत ये है कि आधे मकान में घरवाले रहते हैं और आधा किसी बैंक या दुकान के लिए किराए पर उठाया जाता है।
दैनिक भास्कर के दारा साझा किए गए इस वीडियो में तान्या मित्तल को लेकर आपको सबकुछ क्लियर होने वाला है। ना तो उनके पास कर्मचारियों की फौज है और ना ही 100-150 बॉडीगार्ड्स हैं। तान्या मित्तल ने इतनी हवाबाजी क्यों की है इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुई है। जाहिर है खबरों में आने और नोटिस होने को लेकर वो ये हरकतें करती हैं।
लोग कमेंट्स कर रहे हैं
रियल घर का वीडियो वायरल होने के बाद लोग तान्या मित्तल को लेकर कई तरह के कमेंट्स करते हुए ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अरे ये एक नंबर की झूठी है।'' एक ने लिखा, ''मेरा घर करोड़ों का है।'' एक ने लिखा, ''मेरे 50 बॉडीगार्ड्स हैं।'' एक ने लिखा, ''फेकूं है।'' इस तरह से लोग ट्रोल कर रहे हैं। देखिए वीडियो जो कि आपकी आंखे खोल देगा..


Click it and Unblock the Notifications