Watch: Tanya Mittal ने UAE में झाड़ा रईसी का रौब, देर रात सड़कों पर नाचीं, गाना गाने वालों पर लुटाए इतने लाख

Tanya Mittal

तान्या मित्तल ने आज अपनी पहचान घर-घर में बना ली है। बता दें कि जब से तान्या मित्तल बिग बॉस सीजन 19 में आईं हैं तब से उनके बयान, उनके घर, उनकी लाइफस्टाइल खास चर्चाओं में आ गई है। कोई तो तान्या मित्तल के फेकू बोलता है तो कोई तान्या को करोड़पति बिजनेस वुमन कहता है। पिछले दिनों तान्या मित्तल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके घर के उनकी फैक्ट्री के। वहीं हाल ही में तान्या मित्तल का एक UAE का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल विदेश में जाकर गाना गाने वालों पर लाखों पैसे लुटा रही हैं।

यूएई की सड़कों पर किया डांस...

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल साड़ी पहनकर UAE में जाती हैं और वहां रात में स्ट्रीट परफॉर्मर से तान्या मित्तल कहती हैं कि अगर वह हिंदी गाना गाएंगी तो वह पैसे देंगी। इतना ही नहीं तान्या यह भी कहती हैं कि अगर उन्होंने अच्छा गाना गाया तो वह उन्हें बहुत सारे पैसे देंगी। इतना सुनकर परफॉर्मेर खुश हो जाती है और वह तुरंत ही हिंदी गाना 'बोले चूड़ियां बोले कांगना' गाना शुरू कर देती है। परफॉर्मर के मुंह से ऐसा गाना सुन तान्या मित्तल खुश हो जाती हैं और वह पर्स में से पैसे निकालकर परफॉर्मर को देती हैं।

परफॉर्मर पर लुटाए 15 लाख...

ऐसा तान्या बार-बार करती हैं। फिर तान्या मित्तल इसी गाने पर सड़क के बीचों- बीच खड़े होकर डांस करना शुरू कर देती हैं। इस वीडियो के मुताबिक तान्या मित्तल ने परफॉर्मर पर 15 लाख रुपये खर्च किए जो काफी बड़ी रकम है। बता दें कि तान्या के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जैसी भी है खुद का पैसा खर्च करती है तो बाकियों की क्यों जलती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पैसा है उसपर तो दिखा रही है। लोन लेकर थोड़ी ना लुटा रही है। सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Read more about: Tanya Mittal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X