तान्या मित्तल ने शहबाज बदेशा को कहा 'भिखमंगा', शहनाज गिल के फैंस को लगेगी मिर्ची

Tanya Mittal Shehbaz Badesha- तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 में जाकर अपने बयानों से तहलका मचाया हुआ है। वो कई बार कुछ ऐसा बोल जाती हैं जो कि दंग करने वाला होता है। नया वीडियो शहनाज गिल के भाई को लेकर उनका वायरल हो रहा है।
शहनाज के भाई शहबाज बदेशा ने हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारते हुए धमाका किया था। अब तान्या मित्तल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शहबाज को भिखमंगा कहती हुई नजर आ रही हैं। एक बार तो लोगों को यकीन नहीं हुआ लेकिन ये सच है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ बात चल रही है और एक प्रतियोगी कह रहा है, ''अगर ऐसा हो जाए तान्या और शहबाज में प्यार हो जाए..।'' इसपर शहबाज जवाब देते हुए कहते हैं, ''मैं भाई अपनी करियर बनाने आया हूं, जो है वो बर्बाद करने नहीं आया हूं। मुझे तान्या से बस पैसा दिलवा दो।''
ये बात सुनकर तान्या ने जवाब में कहा, ''बिग बॉस आपसे कॉंट्रैक्ट साइन करते वक्त मैने कहा था कि कुछ स्टैंडर्ड वाले लोग लेकर आना आप तो भिखमंगे ले आए।'' इसके बाद तान्या का ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''तान्या का कुछ ज़्यादा ही हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''तान्या पसंद आने लगी है।'' एक ने लिखा, ''वे सभी मज़े कर रहे हैं और एक-दूसरे से मज़ेदार बातें कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''कुछ भी कहो बात तो है भाई इस बंदी में।'' एक ने लिखा, ''तान्या शहबाज़ और ज़ीशान हमेशा क्रूर मूड में रहते हैं।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए मजेदार वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications