EXCLUSIVE: बिग बॉस के घर में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है,हर साल मुझे आॅफर मिलता है
Recommended Video

सलमान खान का बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो में से एक है। हर साल यह शो अपने साथ किसी ना किसी तरह की कंट्रोवर्सी लेकर आता है।
इसका सबसे ज्यादा असर उन सभी कंटेस्टेंट पर पड़ता है जो कि बिग बॅास घर में हर सीजन मौजूद रहते हैं। शो के मेकर्स का फोकस हर बार उन सेलिब्रिटी पर होता है जो किसी ना किसी कंट्रोवर्शी का हिस्सा रह चुके हैं।

बहरहाल,बिग बॅास अपने 12 वें सीजन में इस बार शामिल होने जा रहा है। कई सेलिब्रिटी इस शो का हिस्सा बनते हैं तो कुछ इस शो का हिस्सा बनना सिरे से खारिज कर देते हैं।
सलमान के ब्लाॅकबस्टर में होगी सेक्सी सीडी कांड सुपरस्टार की एंट्री,नाम चौंका देगा!
इस फेहरिस्त में आशिक बनाया आपने', 'चॉकलेट', 'रकीब', 'ढोल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं मिस इंडिया 2003 तनुश्री दत्ता भी आ चुकी हैं। फिल्मीबीट से हुई खास बातचीत में तनुश्री ने इसका खुलासा किया है।
अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाली तुनश्री जल्द ही एंटरटेनमेंट की दुनियाा में कमबैक कर रही हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे हर साल बिग बॅास में शामिल होने का प्रस्ताव मिलता है।
लेकिन मुझे बिग बॅास के घर में कोई दिलचस्पी नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि हाल ही में मुझे एक बड़े टीवी शो का आॅफर आया था। लेकिन मैं इतने लंबे समय के लिए किसी शो का हिस्सा नहीं बन सकती हूं। मैं अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहती हूं।
बहरहाल,एक नहीं बल्कि 10 सुपरस्टार हैं जिन्होंने बिग बॅास में आने से साफ इंकार कर दिया। आप भी देखिए...ये नाम आपको चौंका देंगे।


Click it and Unblock the Notifications

