आपको क्या लगता है ,सलमान खान भगवान हैं और बिग बॅास स्वर्ग है- तनुश्री दत्ता
इन दिनों बॅालीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक केवल तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा तेजी से उठ रही है। कोई तनुश्री के पक्ष में बोल रहा है तो कोई इस मामले पर पूरा सच जाने कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।
ऐसा ही हुआ कुछ दिन पहले। जब तनुश्री विवाद पर सलमान से पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि मैं इस बारे में जानता नहीं हूं। मुझे पहले जानने, समझने दें कि क्या हो हुआ है।
Bigg Boss 12 सलमान खान को तगड़ा झटका, 1 नहीं 7 चौंकाने वाली वजह !
मुझे लगता है कि कानूनी मामलों की टीम इसे संभाल लेगी। इतना नहीं तनुश्री को लेकर यह भी कहा गया है कि वह बिग बॅास में जाने के लिए यह सब कर रही हैं।

लेकिन अब एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि इन सब से मुझे नीचे गिराने की कोशिश की जा रही है। ऐसा कहकर कि मैं बिग बॅास के घर का हिस्सा बनने के लिए ये सब कर रही हूं।
आपको क्या लगता है कि ये एक महान आकांक्षा है। मुझे ऐसा नहीं लगता है। आपको क्या लगता है कि सलमान खान भगवान हैं और बिग बॅास स्वर्ग है। मुझे ऐसा नहीं लगता है।
बहरहाल,इन सभी टीवी स्टार के साथ हो चुकी है छेड़खानी। यहां देखिए पूरी लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications