Bigg Boss के मेकर्स पर भड़कीं तनुश्री दत्ता – बोलीं, ''क्या मैं किसी भी मर्द के साथ बिस्तर पर सो जाऊंगी?''

Tanushree Dutta

Tanushree Dutta Bigg Boss- बिग बॉस सीजन 19 चल रहा है और सलमान खान का ये शो हमेशा की तरह काफी पसंद किया जाता है। अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर खबरों में रहने वाली तनुश्री दत्ता ने बिग बॉस को लेकर काफी बुरा भला कहा है।

उनका कहना है कि कई साल से उनको बिग बॉस का ऑफर आ रहा है लेकिन वो ऐसे शो में नहीं जाएंगी जहां किसी मर्द के साथ बिस्तर साझा करने पड़े। तनुश्री दत्ता का ये वीडियो देखकर सलमान खान के फैंस भी काफी हैरान होने वाले हैं। हमेशा तरह तनुश्री दत्ता ने बिना डरे अपनी बात कही है।

बिग बॉस शो को बताया घटिया

आशिक बनाया आपने फेम तनुश्री दत्ता का ये वीडियो वायरल है और उन्होने कई बातें कहीं हैं। अभिनेत्री ने कहा, ''बिग बॉस को 11 साल से मना किया है। क्या आपको सच में लगता है कि मैं इस तरह के शो में जाऊंगी। क्या आप लगता है कि मैं वैसी लड़की हूं कि एक आदमी के साथ उसी बिस्तर पर सो जाऊंगी, सिर्फ रियालिटी शो के लिए। ये बिग बॉस कोई बड़ी चीज नहीं है, ये घटियापने का एक नंगा प्रदर्शन है।'' इसके अलावा तनुश्री दत्ता ने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेकर कहा कि, ''हमें सबको पता है कि उसका मर्डर हुआ था।'' उनके इस वीडियो ने सामने आकर बवाल काट दिया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

सोशल मीडिया पर पहले भी वो धमाका कर चुकी हैं और नाना पाटेकर पर आरोप लगाए थे। बिग बॉस पर इस बयान के बाद एक यूजर ने लिखा, ''देखो कौन बात कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''देखी है मूवी हमने इसकी, सब दिखा दिया, बड़ी आई।'' एक ने लिखा, ''आशिक बनाया फिल्म हमने देखी है।''

एक ने लिखा, ''कोई भी आपको फोन नहीं कर रहा है, हम इंस्टाग्राम पर भी मुश्किल से सहन कर सकते हैं कृपया घर पर रहें और सुरक्षित रहें!'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: tanushree dutta bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X