..................... Tanuja Mukerji, Rajniesh Duggall new show Aarambh - Hindi Filmibeat

Alert..रिलीज को 5 दिन नहीं.. टीवी पर आ जाएगी बाहुबली जानें DETAILS

सुपरस्टार तनुजा मुखर्जी और रजनीश दुग्गल जल्द ही एक अनोखी दुनिया की कहानी के साथ नए टीवी शो आरंभ से टीवी डेब्यू करने जा रहे हैं।इस शो का बाहुबली 2 से खास नाता है।

By Prachi Dixit

बाहुबली ,बजरंगी भाईजान और बाहुबली 2 के लेखक के वी विजयेन्द्र नया टीवी शो लेकर आ रहे हैं। इस भव्य शो का नाम होगा आरंभ। इसमें दो सभ्यताओं के बीच अहम,प्यार और टकराव की लड़ाई होगी।

यह शो आर्य वंश और द्रविण वंश के दो योद्धा के बीच होने वाली जंग पर आधारित है। इसमें द्रविण वंश की जिम्मेदारी रजनीश दुग्गल निभायेंगे। वहीं द्रविण वंश की अगुवा के तौर पर साउथ की सुपर स्टार एक्ट्रेस कार्तिक नायरा दिखाई देंगी।

baahubali 2

दिलचस्प बात यह है कि इनके किरदार का नाम भी बाहुबली 2 से प्रेरित देवसेना पर रखा गया है। यानी इस बार टीवी पर भी बाहुबली का फ्लेवर मिलना तय है।

इन सबसे विपरीत तनुजा मुखर्जी हहुमा के किरदार में दिखाई देंगी जो कि द्रविण वंश की ऐसी नेता हैं जो कि समय -समय पर भविष्यवाणी करते हुए दिखाई देंगी। कुल मिलाकर यह शो एक अनोखी अनदेखी दुनिया की कहानी लेकर आएगा।

इसके साथ एक और खुशखबरी है कि राजीव खंडेलवाल भी जल्द ही टीवी पर वापसी करेंगे। इस शो का नाम होगा राउडी रास्कल्स वह इस समय इस शो की शूटिंग में बिजी हैं।

गौरतलब है कि टीवी से फिल्म और फिल्मों से टीवी की तरफ कई एक्टर का आना -जाना रहता है। लेकिन अधिकतर फिल्मों से टीवी की तरफ रुख करने वाले फ्लॅाप एक्टरों को टीवी स्टार बनने में देर नहीं लगती है। आइए देखते हैं ऐसे एक्टरों की एक झलक..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X