मुंबई में फ्लैट दिलाने के नाम पर तांत्रिक ने किया टीवी एक्ट्रेस का बलात्कार

मुकदमा दर्ज करने के बाद से आरोपी तांत्रिक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। वहीं मेडिकल चेकअप में बलात्कार की पुष्टि हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी तांत्रिक का नाम इस्माइल अजीम खान है और इसने टीवी एक्ट्रेस को मुंबई में लॉटरी में एमएचएडीए का फ्लैट निकलवाने का वादा किया था।
ये टीवी एक्ट्रेस पहले भी कई बार एमएचएडीए के फ्लैट के लिए अप्लाई कर चुकी थी, लेकिन उसका फ्लैट नहीं निकला। इस बार फ्लैट के लालच में टीवी एक्ट्रेस ने भगवान दास नाम के एक तांत्रिक की शरण ली थी। भगवानदास उसे इस्माइल अजीम खान नाम के तांत्रिक के पास लेकर गया।
पुलिस के मुताबिक अजीम खान ने पीड़िता से वादा किया कि वह पूजा करेगा तो इस बार उसका फ्लैट लकी ड्रॉ में जरूर निकलेगा।तांत्रिक ने 26 लाख रुपये भी मांगे। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि इस्माइल घर आया और कहा कि मेरे शरीर में शैतान है और इसे बाहर निकालने के लिए मुझे तुम्हारे साथ शारीरिक संबंध बनाना होगा।
इसके बाद उसने मेरा रेप किया और 26 लाख रुपये लेकर भाग निकला। मुंबई के महीम में रहने वाले इस्माइल के घर से पुलिस को साईं बाबा के कपड़े और पूजा की कुछ सामग्री बरामद हुई है। चारकोप पुलिस के मुताबिक जब भी लड़की इस आदमी से मिलने जाती थी, वह साधु के वेश में होता था और उसे बहलाने की कोशिश करता था। वह खुद को साईं बाबा का अवतार बताता था।


Click it and Unblock the Notifications











