खुद को काली कहकर लाइमलाइट बटोर रही हीरोइन - कॉमेडियन कृष्णा
कॉमेडी नाइट्स बचाओ में अपनी फिल्म 'पार्च्ड' का प्रमोशन के लिए आईं तनिष्ठा चटर्जी के लिए उनका एक्सपीरियंस कुछ अच्छा नहीं रहा। हमने आपको बताया था कि इस दौरान तनिष्ठा को काली कलूटी कह दिया गया था, जिस कारण वो बीच से ही शो छोड़कर चली गई थी।

अब इस पर कृष्णा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह तनिष्ठा के इस तरह के रिएक्शन से हैरान हैं। उन्हें इस शो का हिस्सा बनने के लिए हां कहने से पहले शो देख लेना चाहिए था।
फवाद खान नहीं तो क्या..अब ये मचाएंगे धमाल!
साथ ही कृष्णा ने कहा 'तनिष्ठा चटर्जी ये सब लोकप्रियता हासिल करने के लिए कर रही हैं। जब वो सेट पर आईं तो सबसे पहले मुझसे मिली थीं। तनिष्ठा ने मुझे बताया कि उन्होंने हमारा शो या AIB रोस्ट कभी नहीं देखा।
जब शो शुरू हुआ तो मैं देख रहा था कि वो अनकंफर्टेबल हो रही थीं। मैंने यह बात शो के डायरेक्टर को भी बताई थी।
तनिष्ठा शो पर बिल्कुल भी इंजॉय नहीं कर रही थीं और दो-तीन सेग्मेंट शूट होने के बाद वह फिल्म की कास्ट (राधिका आप्टे, डायरेक्टर लीना यादव) के साथ निकल गई थीं।
कृष्णा ने कहा, हम भारती को भी बहुत कुछ कहते हैं। मोटी, भैंस सब और क्या नहीं। लेकिन बोलने का ढंग होता है और तनिष्ठा इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं।
PICS-हॉलीवुड सेक्सी क्वीन्स भी हुईं फेल..जब प्रियंका का ये लुक आया सामने!
मुझे उनसे कोई दुश्मनी नहीं है। मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं। साथ ही अगर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं उनसे माफी भी मांगता हूं। लेकिन हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications

















