8 साल छोटे एक्टर संग रही लिव इन में, तलाकशुदा एक्ट्रेस ने की दूसरी शादी तो परिवार ने घर किया बेदखल

Tannaz Irani Bakhtiyaar Irani

Tannaz Irani Bakhtiyaar Irani: तनाज ईरानी और बख्तियार ईरानी टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर कपल माने जाते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों ने साल 2007 में शादी की थी और अभी तक दोनों अपने रिश्ते को बहुत ही अच्छे तरीके से निभा रहे हैं। लेकिन अब हाल ही में तनाज और बख्तियार ने आरजे अनमोल और एक्ट्रेस अमृता राव के पॉडकास्ट में अपनी लव स्टोरी को लेकर बात की।

इस दौरान कपल ने बताया की शादी करना उनके लिए आसान फैसला नहीं था। अनाज और बख्तियार ने इस बात का भी खुलासा किया की शादी से एक साल पहले तक दोनों लिवइन में रहे। लेकिन इस फैसले से तनाज का परिवार काफी ज्यादा नाराज हो गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके परिवार उनके रिश्ते के पूरी तरीके से खिलाफ था।

तनाज ने इस बात का भी खुलासा किया कि इसी के चलते उनकी फैमिली ने उनको और बख्तियार को घर से निकाल दिया था। बख्तियार बताते हैं कि तनाज का परिवार तौर पर जा रहा था और तब फैमिली ने उनको वार्निंग दे दी थी कि अगर वह मेरे साथ में रिश्ते में रहना चाहती हैं तो वह घर छोड़कर चली जाए।

इस पर तनाज ने बताया कि तब उन्होंने बख्तियार से घर से चले जाने के लिए कह दिया था जिससे कि वह परिवार से बात कर पाएं। एक्ट्रेस ने बताया कि "मैंने बख्तियार से कहा कि प्लीज घर छोड़कर चले जाओ। प्लीज घर से बाहर चले जाओ मैं अपने परिवार से बात करना चाहती हूं। वह बिचारा रो रहा था और मैं भी काफी कन्फ्यूज थी। वह रोते-रोते चला गया।"

तनाज ने आगे यह भी कहा कि उन दोनों का परिवार उनके रिश्ते के पूरी तरीके से खिलाफ था। लेकिन परिवार को शादी के लिए मनाना भी आसान नहीं था। वह इस चीज को लेकर क्लियर हो गए थे कि जब तक दोनों का परिवार शामिल नहीं होता है वह शादी नहीं करने वाले। दरअसल दोनों के परिवार के न मानने की वजह यह भी थी कि बख्तियार, अभिनेत्री से 8 साल छोटे हैं।

बख्तियार की उम्र 44 साल की है तो वही तनाज ईरानी 52 साल की हो गई है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि तनाज ईरानी तलाकशुदा भी थी। उनकी पहली शादी टूट गई थी और फिर उनको बख्तियार से शादी करने के लिए अपने परिवार को काफी ज्यादा मनाना पड़ा। तब जाकर साल 2007 में दोनों ने शादी की थी।

More from Filmibeat

Read more about: tannaz irani bakhtiyaar irani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X