रेंगकर कमरे तक जाती थी ये एक्ट्रेस, हिप्स बदलवाने के ऑप्रेशन के बाद चलना तक हो गया दुश्वार

Tannaj Irani Hip Replacement Surgery: कहो ना प्यार है जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी तनाज ईरानी अभी के समय पर काफी बुरे वक्त से गुजर रही है। दरअसल आपको बता दें कि साल 2021 में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी उन्होंने करवाई थी। इसी के चलते उनका एक पैर कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया था।
तनाज ईरानी ने इस बात का खुलासा किया कि वह वक्त उनके लिए कितना ज्यादा मुश्किल साबित हुआ था क्योंकि उनके दोस्त तक उनके दर्द को समझ नहीं पा रहे थे। वह पेन किलर्स खा कर जिंदा थी और हर दिन व्हीलचेयर के सहारे ही चल रही थी।
अब हाल ही में तनाज ईरानी ने हैबिट पॉडकास्ट में अपने संघर्ष को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि "मैं यही सोचती रहती थी कि इस हिप में क्या दिक्कत है? मैं कुछ भी बेहतर क्यों नहीं कर पा रही हूं? मुझे ऐसा लगने लगा था कि मेरे वजन की वजह से यह दिक्कत बढ़ रही है।"
अभिनेत्री ने आगे बताया कि "मैंने MMA भी ज्वाइन किया। लेकिन दिक्कत ज्यादा बढ़ गई। 3 महीने तक स्पाइन का ट्रीटमेंट चला। हालांकि बाद में पता चला कि पर काम करना बंद कर चुका है। मेरे घुटने भी नहीं चल रहे थे और इसके चलते पूरी बॉडी कंप्रोमाइज करने लगी थी।"
तनाज ईरानी ने बताया कि "मैं अपने दोस्तों के साथ में वेकेशन पर भी व्हीलचेयर पर गई। ऐसा इसीलिए क्योंकि तब किसी को भी मेरी गंभीर स्थिति का कोई भी अंदाजा नहीं था। कमरे में भी रेंगते हुए जाती थी। लेकिन फिर हिप रिप्लेसमेंट हुआ। मैं चिल्लाने लग गई थी जब मैंने देखा कि सर्जरी के बाद मेरा एक पर ज्यादा लंबा हो गया।"
एक्ट्रेस ने बताया कि "मैं खुद पर यकीन नहीं कर पा रही थी कि मुझे अब पूरी जिंदगी ऐसे ही चलना होगा। मुझे यह एक घटिया मजाक लगा। मैंने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन तब मैं एक यंग पेशेंट थी तो इसीलिए मेरे डॉक्टर ने मुझे एक बड़ा इंप्लांट दिया।"


Click it and Unblock the Notifications