दर्द में भी 'बाघा' बनकर लोगों को हंसाया, सीधे खड़े होने में होती है दिक्क़त, फिर भी नहीं छोड़ा रोल
Tanmay Vekaria On His Body Pain: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने ऐसे कई सारे कलाकारों को मशहूर कर दिया है। जो एक वक्त पर फ्लॉप हुआ करते थे। लेकिन आज हम आपको शो के एक्टर बाघा के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल बाघा का किरदार तन्मय वेकारिया निभाते हैं।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तन्मय वेकारिया का रोल निभाते हुए एक पोस्चर में रहने पर उनकी बॉडी में दर्द होने लगता है। लेकिन इसके बावजूद भी वह अपने किरदार को बहुत ही खुशी-खुशी निभाते हैं।
सीधे खड़े होने पर होता है कमर दर्द
हाल ही में टेलीचक्कर के साथ बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया कि "मैं हमेशा यही कहता हूं कि इतने सालों के बाद ऐसा हो गया है कि सीधे खड़े होने पर मेरी कमर दर्द करने लग जाती है। लेकिन मैं यही कहूंगा कि यह रोल करना मुझे बहुत अच्छा लगता है। जब मैं बाघा बनता हूं तो बिल्कुल नहीं सोचता हूं कि मुझे कमर में दर्द होगा या फिर किसी मूवमेंट को लेकर असहज महसूस होगा।"
शूटिंग को खूब एन्जॉय करते हैं तन्मय वेकारिया
तन्मय वेकारिया ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मैं बस हर एक मूवमेंट को इंजॉय करता रहता हूं और सेट पर आता हूं तो बहुत खुश भी रहता हूं। हंसी खुशी का माहौल भी रहता है और शायद तभी हम लगातार नया और अच्छा एपिसोड दे पा रहे हैं।" एक्टर ने बताया कि जल्दी ही उनका शो 18 साल पूरे करने जा रहा है और इसका पूरा क्रेडिट शो के प्रोड्यूसर असित मोदी को दिया जाता है।
पिता को खोने के बाद भी नहीं रोकी शूटिंग
तन्मय वेकारिया ने अपने पिता को खोने का दर्द भी जाहिर किया और बताया कि किस तरीके से पिता की मौत की खबर मिलने के बाद भी उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी की थी। शूटिंग खत्म करने के बाद ही वह अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए घर वापस गए थे।
शो में दिखी बाघा बावरी की लव स्टोरी
तन्मय वेकारिया काफी सालों से शो में काम कर रहे हैं और उनकी और बावरी की लव स्टोरी इस समय फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इन दोनों शो में उनके ब्रेकअप का एंगल भी देखने के लिए मिला और बाघा ने बावरी की खुशी के लिए अपने प्यार की कुर्बानी भी दी। लेकिन दोनों का ही अलग होकर बुरा हाल हो गया। बाद में दोनों फिर से एक हो गए।


Click it and Unblock the Notifications