मां को हॉस्पिटल में छोड़ काम पर लौटी तनीषा मुखर्जी? बुरी तरह से ट्रोल, लोग बोले- क्या जरूरी है मां या...

Tanishaa Mukerji Troll- काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही हैं और इसका कारण उनकी मां की तबियत है। हाल ही में खबर आई थी कि तबियत बिगड़ने के बाद उनकी मां तनुजा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इसके बाद काजोल वहां पहुंची थीं। लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तनीषा मुखर्जी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो काफी बन संवरकर नजर आ रही हैं और किसी शो के लिए जा रही हैं। गौरतलब है कि वो झलक दिखला जा कर रही हैं।
जैसे ही तनीषा का ये अंदाज सामने आया और लोग भड़क गए। लोगों का कहना है कि इसकी मां अस्पताल में है और इसको काम की पड़ी है। जानिए कैसे लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इसको अभी भी कोई फिल्में मिलती हैं क्या? लेकिन थिएटर में रिलीज तो होती नहीं।''
एक ने लिखा, ''जी हां.. वह अंधेरी अस्पताल के क्रिटिकल केयर एशिया में भर्ती हैं...।'' एक ने लिखा, ''अब्बे यार, जाओ अपनी माँ के पास !!! फिर भी तुम्हारा जीरो करियर है, कम से कम उसका ख्याल तो रखो, एक काम तो करो ना।''
एक ने लिखा, ''ये क्या बताना चाहती है माँ का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण नहीं है, काम के आगे?'' एक ने लिखा, ''मुश्किल से इसको काम मिलता है..तो करना हो पड़ेगा ना।'' इस तरह से लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि किसी तरह का रिएक्शन अभी तक तनीषा की तरफ से नहीं आया है।
45 साल की उम्र में तनीषा की ये अदा देख फैंस उनके लुक्स पर कमेंट तेजी से कर रहे हैं। फिल्मों में वैसे तनीषा कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं। हालांकि उनकी बहन काजोल इस मामले मे उनसे आगे निकल गईं। पर्दे पर ना सही लेकिन इंस्टाग्राम पर तनीषा काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











