बिग बॉस 7- तनीशा-गौहर ने पीछे छोड़ा अरमान-कुशाल को!

बिग बॉस 7 में भले ही आपको शो के दौरान देखने को मिले की तनीशा मुखर्जी अरमान कोहली की बातें सुन रही हैं और उन्हें कुछ जवाब नहीं दे रहीं। या फिर गौहर कुशाल के नाराज हो जाने पर उनके पीछे पीछे घूमकर उन्हें मनाने की कोशिश कर रही हों। लेकिन असल में ये सब करने के पीछे इन एक्ट्रेसेस का भी कुछ मतलब है। इन्हें ये सब करने के लिए हर हफ्ते बिग बॉस की तरफ से जो भारी भारी अमाउंट के पैसे मिल रहे हैं उनके आगे ये सब कुछ भी नहीं है। पैसों के मामले में गौहर और तनीषा ने अरमान-कुशाल को काफी पीछे छोड़ दिया है। हर हफ्ते के लिए तनीषा और गौहर को कुशाल या अरमान से कहीं ज्यादा पैसे मिलते हैं।

कुशाल और गौहर के कई सारे करीबी सीन्स आपने शो के दौरान देखे होंगे। ये सब उनके कॉट्रेक्ट मे लिखा गया था और साथ ही उनके द्वारा जितना ज्यादा विवादित कंटेंट दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा बिग बॉस की टीआरपी उतनी ही ज्यादा होगी। साथ ही उस कंटस्टेंट के चेक का अमाउँट भी उतना ही ज्यादा बढ़ जाएगा। सूत्रों के अनुसार तनीशा को हर हफ्ते 7.5 लाख रुपये का चेक मिलता है वहीं गौहर को 6 लाख रुपये का। दूसरी तरफ कुशाल और अरमान को हर हफ्ते 5-5 लाख रुपये का चेक मिलता है। और अगर ये कंटस्टेंस अपनी तरफ से और भी ज्यादा कंटेंट दर्शकों को दिखाते हैं तो उनका अमाउंट बढ़ाया भी जा सकता है।

अब तो आप समझ ही सकते हैं कि अरमान और तनीशा को लेकर जो भी खबरें आती हैं या दोनों के इंटिमेट होने, किसिंग करने की गॉसिप आती है वो सब सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाने का एक जरिया है। ये सब करके बिग बॉस को और भी ज्यादा रोचक बनाया जाता है ताकि दर्शकों को और मजा आ सके शो देखने में और हर रोज उन्हें कुछ नया कंटेंट मिले।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X