सलमान ने दी तनीषा-अरमान को चेतावनी- 84 कैमरे हैं घर भर में!
तनीषा और अरमान पिछले कुछ समय से एक दसूरे के बेहद करीब आते जा रहे थे। यहां तक कि कई बार तो तनीषा और अरमान एक दूसरे का हाथ पकड़े भी देखे गये। घरवाले भी पीठ पीछे तनीषा और अरमान की बढ़ती नजदीकियों को लेकर बातें करते दिखे। लेकिन तनीषा और अरमान को ये एहसास नही हुआ कि उनकी नजदीकी दर्शकों को कुछ और ही बता रही है और बाहर तो लोग तनीषा अरमान के अफेयर की बातें तक करने लगे थे। वैसे भी बिग बॉस के हर एक सीजन में प्रतिभागियों के बीच प्यार मोहब्बत रोमांस तो होता ही है और यही सब बिग बॉस के दर्शकों को थोड़ा मजा भी दिलाता है। लेकिन यूं लग रहा है कि सलमान को तनीषा और अरमान की ये नजदीकी सही नहीं लग रही थी और इसीलिए उन्होंने इन दोनों को वॉर्निंग देना ही उचित समझा।
सलमान खान की इस बात के बाद से तनीषा और अरमान एक दूसरे से काफी अलग अलग ही नज़र आए। सोमवार के एपिसोड में तनीषा और अरमान एक दूसरे से बात करते दिखे जिसमें तनीषा ने कहा कि उन्हें और अरमान को बातें बंद नहीं करनी लेकिन बस थोडा फिजिकल डिस्टेंस मेंटेन करना है। अरमान ने कहा कि अगर वो किसी को पसंद करते हैं तो इसमें गलत कुछ नहीं है। लेकिन तनीषा ने कहा कि हो सकता है कि हमारा इंटेशन गलत नहीं है लेकिन पिछले कुछ समय से हम दोनों एक दूसरे के कुछ ज्यादा ही टच में आ रहे हैं इसीलिए ऐसा हो रहा है। खैर अब देखिये आगे आगे और क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications
