..................... Talks on for 'Jhalak Dikhhla Jaa 5': Madhuri Dixit | 'झलक दिखला जा 5' की भी जज होंगी माधुरी! - Hindi Filmibeat

'झलक दिखला जा 5' की भी जज होंगी माधुरी!

Madhuri-Dixit
सोनी पर सोमवार-मंगलवार को प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 4 इन दिनों टीआरपी नंबर पर बहुत आगे है। इस बार की सफलता से खुश प्रोग्राम के आयोजक चाहते हैं कि झलक दिखला जा 5 की जज भी माधुरी ही बनें हांलाकि अभी माधुरी की ओर से हां या ना कुछ नहीं कहा गया है।

माधुरी ने जाने-माने शैफ संजीव कपूर के चैनल 'फूड फूड' की शुरुआत के अवसर पर कहा, "इन दिनों मैं 'झलक दिखला जा 4' में जज के बतौर आनंद ले रही हूं। पांचवे संस्करण के लिए बातचीत चल रही है। जब हम इस सम्बंध में कोई निर्णय ले लेंगे, तब मैं आपको इसकी जानकारी दूंगी।"

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और नृत्य निर्देशक रीमो डी'सूजा भी शो के जज हैं। इस शो की शुरुआत 12 प्रतिभागियों के साथ हुई थी और अब इसमें केवल छह प्रतिभागियों सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखण्डे, माही विज, याना गुप्ता, रागिनी खन्ना और मीयांग चांग के बीच प्रतिस्पर्धा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X