..................... Tajinder Bagga Slammed For Flirting With Sara Arfeen Khan In Bigg Boss 18 - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18 में जाकर BJP नेता का रंगीन हुआ मिजाज, शादीशुदा औरत पर लगातार डाल रहे डोरे, Video Viral

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 के घर में बंद बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा को नेटिजन्स से लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। पॉलिटिशियन की लगातार अजीबो-गरीब हरकतों की वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं।

Tejinder Singh Bagga ने किया Sara Arfeen के साथ फ्लर्ट

हाल ही में उन्हें सारा अरफीन खान के घर से बाहर निकलने के बाद उनके साथ फ्लर्ट करते देखा गया। दर्शकों ने सारा के साथ उनके बर्ताव को 'डरावना' बताया और कहा कि उन्हें फटकार लगाई जाए या शो से बाहर निकाल दिया जाए।

अरफीन के बाहर होने के बाद पूरे हफ्ते के दौरान, बग्गा, जो पहले घर के अंदर शांत थे, घरवालों के साथ चुटकुले सुनाते और शायरी सुनाते नजर आए। उन्होंने सारा के लिए शायरी और कविताएं भी लिखीं, और जहां एक्ट्रेस ने इसे मजेदार तरीके से लिया, वहीं नेटिजन्स ने इसे काफी अनकंफर्टेबल बताया।

Sara Arfeen को स्वीमिंग पूल में जबरदस्ती खींचा

एक एपिसोड में, बग्गा को सारा की मर्जी ना होने के बावजूद उन्हें स्विमिंग पूल में खींचते हुए भी देखा गया था, और इसके लिए उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। होस्ट सलमान खान और रवि किशन भी सारा और बग्गा को चिढ़ाते हुए देखे गए थे, और एक्ट्रेस इस बात से अनकंफर्टेबल और दुखी दिख रही थीं, लेकिन उन्होंने इसे समझदारी से लिया और इस मामले को हंसी में उड़ा दिया।

Tejinder Singh Bagga हुए बाहर?

इस बीच, बग्गा इस हफ्ते नॉमिनेट हुए हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो कम वोटों के कारण उन्हें पहले ही शो से बाहर कर दिया गया है। बिग बॉस 18 एक महीने पहले ऑन एयर हुआ था और जाने-माने चेहरों के बावजूद, शो पिछले सीजन की तरह टीआरपी हासिल करने में नाकाम रहा है।

बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने वालों में एक्टर विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, एलिस कौशिक, ईशा सिंह, चुम दरंग, अविनाश मिश्रा और अन्य शामिल हैं। इस साल रियलिटी शो और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी जैसे दिग्विजय सिंह राठी, कशिश कपूर और रजत दलाल ने भी हिस्सा लिया है।

Read more about: sara arfeen khan bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X