Taarak Mehta की सोनू उर्फ पलक सिधवानी शूटिंग सेट के आखिर दिन हुईं इमोशनल, बोलीं- मेरी 5 साल की मेहनत...

Taarak Mehta's Sonu aka Palak Sidhwani emotional on the last day of shooting: टीवी की मोस्ट पॉपुलर शो तारत मेहता का उल्टा चश्मा आए दिनों सुर्खियों में बना रहता है। अपने कॉमेडी एपिसोड्स के अलावा सीरियल पिछले कुछ समय से जमकर कॉन्ट्रोवर्सी से भी घिरा हुआ है।
कभी शो से नामी सितारे शो को अलविदा कह देते हैं तो कभी शो के मेकर्स ही शो के कैरेक्टर्स को लीगल नोटिस भेज देते हैं। दरअसल ऐसा ही कुछ हाल ही में सोनू भिड़ उर्फ पलक सिधवानी के साथ हुआ है।
पलक को कुछ समय पहले मेकर्स ने लीगल नोटिस भेजा था। जिसके बाद से पलक ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया था। पलक का हालिया बयान भी जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। जिसमें वह यह कहती हैं कि मेकर्स ने उन्हें तबियत खराब होने के बाद भी शूटिंग के लिए बुलाया था। इतना ही नहीं पलक ने मेकर्स पर और भी आरोप लगाए हैं। वहीं इन आरोप प्रत्यारोप के बीच में पलक ने शो के आखिरी दिन अपनी कुछ यादें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को साथ ही पलक ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
पलक अपने पोस्ट में लिखती हैं- 'जब मैंने सेट पर अपना आखिरी दिन बिताया मुझे मेरे पिछले पांच वर्षों की मेहनत याद आ गई। शुक्रिया मेरी कमाल की ऑडियंस इस सफर के दौरान मुझे इतना प्यार देने के लिए। शुक्रिया मुझे सपोर्ट करने के लिए। मैं सच में उस सफर और उन कमाल के लोगों की शुक्रगुजार हूं। जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला। मैंने ना सिर्फ अपने को-स्टार्स बल्कि BTS सभी लोगों से कुछ ना कुछ सीखा है।'
पलक ने आगे अपने मेकअप आर्टिस्ट और डेयर स्टाइलिस्ट को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी अलविदा आंसुओं से भरी हुई थी। मैं इन खूबसूरत यादों को संजोकर रखूंगी जो मुझे इस टीम से मिली हैं। पलक ने आगे कहा कि एक कलाकार के लिए सेट पर कदम रखना सबकुछ छोड़कर अपने काम पर फोकस करना ही बेस्ट देने के बराबर है। मैंने अपना फाइनल शॉर्ट भी ऐसा ही दिया। मैं अपनी आखिरी परफॉर्मेंस रात 8:30 बजे देखी। क्योंकि मैं सभी तो गुड बाय कह रही थी।
आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि पलक जल्द ही किसी नए शो का हिस्सा बनने वाली है। खैर अभी तो एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही अब अपने आने वाले प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











