..................... taarak mehta ka ooltah chashmah's Sodhi was ill before missing, reel life wife worried - Hindi Filmibeat

लापता होने से पहले बीमार थे तारक मेहता के सोढी, रील लाइफ पत्नी को सताई चिंता

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah's Sodhi was ill before going missing: टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले सोढ़ी उर्फ गुरुचरण की जब से लापता होने की खबर मिली है तब से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। हर कोई इसी चिंता में हैं कि आखिर सोढ़ी गए कहां और कैसे हैं ? पुलिस लगातार सोढ़ी की तलाश कर रही है। हाल ही में उनकी दोस्त सोनी ने यह खुलासा किया है कि लापता होने से पहले उनती तबियत ठीक नहीं थी। उम्मीद जता रहे हैं कि वे जल्द मिल जाएंगे।

नहीं खाने तो खाना हो गई थी तबियत खराब
सोढ़ी उर्फ गुरुचरण की सोनी ने आगे कहा कि गुरुचरण के लापता होने की खबर से उनके माता पिता काफी परेशान हैं। उन्होंने दिल्ली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सोनी ने बताया कि मैंने भी मुंबई में रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोशिश की थी। उनके लापता होने से पहले से ही उनकी तबियत ठीक नहीं थी। दि्ल्ली जाने से पहले उनका बीपी भी काफी हाई था। उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया था। इसीलिए अब मुझे उनकी चिंता हो रही है। बस प्रार्थना कर रही हूं कि वे जल्द लौट आएं।

जेनिफर को भी सताई चिंता
बता दें कि जेनिफर मिस्त्री सोढ़ी की रील लाइफ पत्नी की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। वह भी इस खबर को सुनकर सदमे में हैं। जेनिफर कहती हैं कि यह चौंका देने वाली खबर है। मैं प्रार्थना करती हूं कि वह ठीक हों और जल्द घर वापस लौट आएं। एक्ट्रेस ने कहा कि वे गुरुचरण के साथ जून से संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने तारत मेहता के 4000 एपिसोड होने होने की बधाई दी थी। हमारी इसके अलावा कोई और बात नहीं हुई थी। आपको बता दें कि गुरुचरण ने साल 2020 में शो को अलविदा कह दिया था और जेनिफर ने 2023 में शो छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X