TMKOC के लिए ये 5 एक्टर्स ने ठुकराया था जेठालाला का रोल, एक तो एक्टिंग से घर-घर में हो चुका है मशहूर

These Actors Rejected TMKOC Jethalal Role: टीवी का सबसे लंबा चलने वाला और पापुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने किरदारों के साथ-साथ अपने विवादों को लेकर भी चर्चा में बना रहता है। इस शो में जेठालाल का अहम किरदार दिलीप जोशी निभा रहे हैं और उन्होंने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जेठालाल के किरदार को पांच एक्टर्स ने इससे पहले रिजेक्ट किया था। आज हम आपको उन्हें एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं।
राजपाल यादव
राजपाल यादव बॉलीवुड के एक मशहूर कॉमेडियन है और उनकी कॉमिक टाइमिंग भी काफी जबरदस्त है। जिसको देखते हुए उन्हें जेठालाल का किरदार ऑफर हुआ था। हालांकि वह टीवी पर काम नहीं करना चाहते थे और बॉलीवुड पर फोकस करना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने इस किरदार को ठुकरा दिया।
अली असगर
अली असगर को कपिल शर्मा शो में दादी बनाकर हर किसी को हंसाते हुए देखा गया है। बता दें कि उन्हें भी जेठालाल का किरदार ऑफर हुआ था। इससे पहले उन्हें कहानी घर घर की और कुटुंब जैसे बेहतरीन सीरियल्स में देखा जा चुका है। हालांकि उन्होंने जेठालाल के किरदार के लिए साफ इनकार कर दिया था।
किकु शारदा
किकु शारदा को कपिल शर्मा के शो में बच्चा यादव का किरदार निभाते हुए देखा जाता है। वह भी काफी मशहूर कॉमेडियन है। लेकिन जब उन्हें जेठालाल का किरदार ऑफर हुआ तो उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया।
एहसान कुरैशी
एहसान कुरैशी को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर में काफी पसंद किया गया था और वह काफी मशहूर कॉमेडियन भी है। उन्हें तारक मेहता के जेठालाल का किरदार ऑफर हुआ, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
योगेश त्रिपाठी
योगेश त्रिपाठी को भाभी जी घर पर हैं में हप्पू सिंह का किरदार निभाते हुए देखा गया। जहां पर उनकी कॉमिक टाइमिंग भी काफी पसंद की गई। उन्होंने अभी जेठालाल के किरदार को मना कर दिया था और इसके पीछे की वजह यह थी कि उनके पास में पहले से ही बहुत सारा काम था।


Click it and Unblock the Notifications











