Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 14 सालों से चला आ रहा ये शो अब होगा बंद? गिरी टीआरपी, कई एक्टर्स ने छोड़ा शो!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित शोज में से एक रहा है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'। ये भारत के सबसे ज्यादा लंबे शोज में शामिल है, जो लगातार पिछले 14 सालों से चल रहा है। लेकिन क्या ये शो क्या अब बंद होने वाला है? क्यों चल रही हैं ऐसी अफवाहें..
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से हाल के महीनों में कई लीड कलाकार बाहर हो चुके हैं। वहीं, हाल में शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने भी शो को दिया। इसके बाद से ही शो को लेकर तरह-तरह के अफवाहें तेज हो रही हैं। हर हफ्ते टीआरपी रेटिंग्स में कभी टॉप पर रहने वाले पर इस शो की टीआरपी में भारी गिरावट दिखी है। वहीं, एपिसोड्स की क्वालिटी पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं।
अब शो के बंद होने और घटती टीआरपी पर डायरेक्टर मालव राजदा की पत्नी प्रिया आहुजा ने प्रतिक्रिया दी है। प्रिया 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीटा रिपोर्टर के किरदार निभा रही थीं। उन्होंने काफी पहले ही शो को छोड़ दिया था।
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, "शो को लोग खूब पसंद करते हैं। टीआरपी ऊपर-नीचे होती रहती है। मुझे नहीं लगता है कि ये शो बंद होने जा रहा है। टीआरपी की बात करें तो लोग आजकल टीवी शो के अलावा एप्स (ओटीटी प्लेटफॉर्म) पर अपनी सहूलियत के हिसाब से चीजें देखना पसंद करते हैं।"
बता दें, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से डायरेक्टर मालव राजदा के अलावा शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, दिशा वकानी, भव्या गांधी, राज अनादकट जैसे शो के पॉपुलर चेहरा शो छोड़ चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए प्रिया कहती हैं, "जी हां, दर्शकों का ऐसा एक निश्चित वर्ग हो सकता है, जो इन किरदारों के प्रति लॉयल होगा। फिर भी मुझे लगता है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रति दर्शकों की लॉयल्टी काफी ज्यादा है। क्योंकि 90 प्रतिशत दर्शक इसे नियमित रूप से देखते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications












