तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीम को हिंदी बोलने पर मिली धमकी, जमकर हुआ हंगामा !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स को हिंदी बोलने को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक एपिसोड की वजह से ये बवाल मचा हुआ है। जिसके टेलीकास्ट होने के बाद राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने मेकर्स के प्रति नाराजगी जताई और माफी मांगने के लिए कहा है। शो में दिखाया गया कि हिंदी भाषा मुंबई की मोस्ट कॅामन भाषा है।
शो के निर्माता असित मोदी ने ट्टीट कर कहा है कि मुंबई महाराष्ट्र में है और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा मराठी है। इस में कोई डाउट नहीं है। मैं भारतीय हूं। महाराष्टियन हूं। गुजराती भी हूं। सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूं। इसके साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट भी किया गया है।

इस वीडियो में शैलेश लोढ़ा यानी तारक कह रहे हैं कि भारत की आर्थिक राजधानी और महाराष्ट्र का खूबसूरत शहर मुंबई, जहां की स्थानीय और आधिकारिक भाषा मराठी है।
पिछले एपिसोड में हमने चंपक चाचा के जरिए कहा था कि यहां कि आम भाषा हिंदी है। इसका अर्थ ये है कि मुंबई ने खुले मन से हर प्रांत के लोगों को हर भाषा का सम्मान किया है।
प्यार दिया है। फिर भी चंपक चाचा के इस बात से किसी को ठेस पहुंची है तो हम तहे दिल से माफी मांगते हैं। मनसे चित्रपट कर्मचारी के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने एपिसोड देखने के बाद कहा था कि तारक मेहता के लोग ये बात जानते हैं कि मुंबई की मुख्य भाषा मराठी है। फिर भी ये लोग प्रोपेगेंडा को प्रमोट कर रहे हैं। जो मराठी लोग इस शो का हिस्सा हैं वो इस तरह के स्टेटमेंट का सपोर्ट करने के लिए शर्म आनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications