'तारक मेहता...' के 'टप्पू' ने सालों बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वहां मुझे ग्रोथ नहीं...

TMKOC Fame Raj Anadkat Shocking Statement: टीवी का पापुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी लंबे समय से दर्शकों के मनोरंजन का साधन बना हुआ है। इस शो में कई बार टप्पू के किरदार को बदला जा चुका है। इससे पहले टप्पू का किरदार राज अनादकट निभा रहे थे। हालांकि उन्होंने भी शो को अलविदा कह दिया और अब सालों बाद सीरियल छोड़ने के पीछे का कारण बताया।
राज अनादकट ने टाइम्स आफ इंडिया के साथ में इंटरव्यू के दौरान कहा कि "मुझसे यह सवाल काफी वक्त से पूछा जा रहा है कि आखिरकार मैंने तारक मेहता शो को अलविदा क्यों कहा। मैंने 5 साल तक इस शो में काम किया है और तकरीबन 1000 से भी ज्यादा एपिसोड का हिस्सा भी रहा हूं। यह जर्नी मेरे लिए काफी खूबसूरत रही।"
राज अनादकट ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि "लेकिन सच कहूं तो मैं कुछ और एक्सप्लोर करना चाहता था। कई और तरीके के किरदार करना चाहता था और खुद की ग्रोथ भी देखा था। ग्रंथ की वजह से मैंने इस शो को छोड़ा। इसके बाद मैंने नए प्रोजेक्ट्स ढूंढना शुरू कर दिया। लेकिन मैं सब का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा की सबने मुझे टप्पू के तौर पर अपनाया।"
टप्पू उर्फ राज अनादकट ने आगे बताया कि "सभी ने मुझे बहुत ज्यादा प्यार दिया। टप्पू के किरदार में भी काफी पसंद किया गया। मैं आपसे वादा करता हूं कि जल्दी ही एक नए किरदार में मिलूंगा।" हालांकि बीते दिन एक्टर का नाम मुनमुन दत्ता के साथ में जोड़ा गया था। खबरों के अनुसार दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि बाद में दोनों की तरफ से ही इस बात का खंडन कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











