Nidhi Bhanushali: तारक मेहता की सोनू ने दिवाली में काट दिए अपने बाल, ऐसा हुआ चेहरे का हाल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू भिड़े ने अपने लेटेस्ट लुक से सभी को हैरान कर दिया है। दिवाली पर सोनू का हेयर स्टाइल देख फैंस सवाल उठाने लगे हैं। सोनू भिड़े यानी कि निधि भानुशाली वैसे तो अपने बोल्ड बिकिनी लुक और वेकेशन की तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। दिवाली पर अपने परिवार के साथ सोनू ने कई सारी तस्वीरें अपलोड की हैं।
जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। इसकी वजह सोनू का नया लुक है। हेयरकट के कारण निधि भानुशाली का चेहरा पूरी तरह से बदला हुआ है। आप भी उनके इस लुक को देख यह कह देंगे कि यह सोनू तो अब बड़ी हो गई है।अपनी इन फोटो को शेयर करते हुए निधि भानुशाली ने लिखा है कि इस दिवाली , मेरा घर ही मेरे पास आ गया।
प्यार और रोशनी से हर किसी की लाइफ भरी रहे। हैपी दिवाली। हालांकि कई लोगों को सोनू का यह हेयर स्टाइल पसंद नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने खुद के लुक के साथ इस तरह का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा है कि कितनी क्यूट लगती थी पहले और अब ये भट्टा कटिंग करवा ली है। निधि ने अपनी इस फोटो के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जहां वह फूल और दिए की थाली हाथ में पकड़ते हुए दिखाई दे रही हैं।
अपनी मां और परिवार के साथ निधि ने कई तरह से कैमरे के लिए पोज दिए हैं। आपको बता दें कि निधि का इंस्टाग्राम उनके निजी जिंदगी की तस्वीरों से भरा हुआ है। निधि ने बिकिनी से लेकर शाॅर्ट ड्रेस में भी अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। आप भी देखिए निधि भानुशाली की यह तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications