बड़े दांत वाली बोलकर 'तारक मेहता' की पुरानी सोनू की बुरी तरह बॉडी शेमिंग, शेयर किया VIDEO
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का लोकप्रिय शो है। इस शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। काफी समय पहले शो में सोनू की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस झील मेहता ने शो छोड़ दिया। फिर भी अभी तक उनकी पहचान पुरानी सोनू के तौर पर बनी हुई है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू यानी कि झील मेहता ने अपना दर्द जाहिर करते हुए बताया है कि वो भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। झील मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन कोई ना कोई तस्वीर और पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

आपको बता दें कि झील ने साल 2008 से 2012 तक सोनू का किरदार निभाया था। लेकिन शो छोड़ने के बाद झील मेहता को काफी परेशानी का सामने सोशल मीडिया पर शेयर करना पड़ा है। झील मेहता पुरानी सोनू ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर वो बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए नजर आयेंगी।

तारक मेहता की सोनू की बॉडी शेमिंग
झील ने इस वीडियो में कहा है कि लोग उन्हें पतली, बडे़ दांत वाली और जाने क्या क्या कहते थे। छोटी उम्र में मेकअप करने को लेकर ताना मारा जाता था। बोला जाता था कि चेहरे पर मुहांसे भी थे। झील मेहता ने बताया है कि उन्हें चेहरे को लेकर काफी कमेंट किया जाता रहा है। वीडियो में शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि काश,मैं यह गाना पहले सुनती। मुझे काफी समय लग गया खुद को इसी तरह अपनाने में। खुद पर भरोसा रखने में।

तारक मेहता की सोनू का दर्द
मुझे आज अहसास हो रहा है कि मैं जैसी हूं वैसी ही खुद को अगर एक्सेप्ट कर लेती तो मेरे लिए मायने नहीं रखता है कि बाकी लोग मुझे क्या कह रहे हैं या मेरे लिए क्या सोचते हैं। इस वीडियो में झील मेहता ने बताया है कि उन्हें काफी लंबी और पतली भी हैं। झील मेहता के दांतों को लेकर भी काफी कॅामेंट्स किए जाते थे। इस वीडियो में झील मेहता ने टॅाप पहना हुआ है।

सोनू यानी झील मेहता ने शेयर किया वीडियो
दूसरी रील में झील मेहता बिना मेकअप की स्किन दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ झील ने खास मैसेज शेयर करते हुए लिखा है कि अगर आप इस कैप्शन को पढ़ रहे हैं, जाइए अपने दोस्त को बताइए कि खूबसूरत हैं। स्मार्ट और अच्छे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वे आपको जरूर अच्छा कहेंगे। आपको बता दें कि झील मेहता काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं झील मेहता लगातार अपने इंस्टाग्राम पर छाई रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications