तारक मेहता का उल्टा चश्मा के इस डायलॉग पर लगा बैन, जेठालाल को मिली सख्त चेतावनी

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो जिसे बच्चों से लेकर बड़ा हर कोई देखना पसंद करता है। बता दें कि सालों से यह शो लोगों का फेवरेट है। यह कोई और शो नहीं बल्कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो है। इस शो के लगभग सभी किरदार दर्शकों के फेवरेट हैं।
खासतौर पर जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी तो हिट है। शो में दोनों का प्यार और नोकझोक दर्शकों को बेहद पसंद आती है। दयाबेन भले ही लंबे समय से शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दया बेन को आज भी लोग याद रखते हैं। उनका अंदाज और उनके डायलॉग भी लोगों का दिल जीत लेते हैं।
'ऐ पागल औरत' डायलॉग यूं हुआ फेमस
बता दें कि शो में कई बार देखा गया है कि जेठालाल दयाबेन पर नाराज होते नजर आते थे। जब उनके साले साहब सुंदर की बात होती या दया बेन अपनी मन की बात कहती दिखतीं तब जेठालाल गुस्से में उन्हें 'ऐ पागल औरत' कहकर गुस्सा जाहिर करते नजर आते थे। धीरे-धीरे करके उनका यह डायलॉग काफी पॉपुलर हो गया, लेकिन आपको बता दें कि अब यह पॉपुलर लाइन सिटकॉम का हिस्सा नहीं है।
जेठालाल ने बनाया था डायलॉग
जेठालाल के किरदार में नजर आने वाले दिलीप जोशी ने हाल ही में बताया कि इस डायलॉग को हटाया जा चुका है। सौरभ पंत को पॉडकास्ट में उन्होंने यह खुलासा किया है कि 'ऐ पागल औरत' कभी भी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। उन्होंने कहा कि यह उनका खुद का इम्प्रोवाइजेशन था। जो दया (दिशा वकानी) के एक्सप्रेशन के साथ मिलकर बहुत ही पॉपुलर हो गया था।
तुरंत लगी डायलॉग पर रोक
वैसे तो यह डायलॉग काफी फेमस हो चुका था, लेकिन कुछ लोगों को यह डायलॉग जरा भी पसंद नहीं आया। दिलीप ने बताया कि वुमन राइट्स ग्रुप ने इस फ्रेज पर आपत्ति जताई और इसे महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बताया। इसके बाद तारक मेहता की निर्माताओं ने इसे तुरंत हटा दिया। मेकर्स ने मुझे बताया कि अब से आप इस डायलॉग को नहीं बोलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











