बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने क्या छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो, फैंस के लिए बुरी खबर?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से लगातार किसी ना किसी लोकप्रिय किरदार के शो से अलविदा लेने की रिपोर्ट सामने आ रही है। काफी समय पहले दया बेन की भूमिका वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी शो से बाहर हो गईं। कुछ दिन पहले यह खबर आयी कि तारक मेहता की भूमिका निभा रहे शैलेष लोढ़ा ने भी शो से चले जाने का फैसला लिया है।

वहीं अब शो का ग्लैमरस चेहरा यानी कि बबीता जी भी शो से जल्द अलग हो सकती है। बबीता जी की भूमिका मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। बबीता जी का किरदार शो में बोल्डनेस और रोमांस का फ्लेवर लाता है। ऐसे में मुनमुन दत्ता एक बड़े रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से कुछ समय का ब्रेक लेकर वापसी आ सकती है। याद दिला दें कि मुनमुन दत्ता ने कई शो किए हैं। लेकिन उन्हें टीवी की दुनिया में असली पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से मिली है।

बिग बॅास 15 में मुनमुन दत्ता
यह रिएलिटी शो कोई और नहीं, बल्कि वही है जिसमें मुनमुन दत्ता हाल ही में दो एपिसोड के लिए दिखाई दी थीं। बिग बॅास 15 में मुनमुन दत्ता बतौर गेस्ट कंटेस्टेंट पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार मुनमुन दत्ता को इस बार बिग बॅास 16 का प्रस्ताव मिला है।

मुनमुन दत्ता का फैसला
मुनमुन दत्ता बिग बॅास की फैन हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि बिग बॅास 16 में जाकर मुनमुन दत्ता कुछ समय के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दूरी बना सकती हैं।

मुनमुन दत्ता काफी स्टाइलिश
हालांकि अभी तक इस मामले में मुनमुन दत्ता या फिर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। आपको बता दें कि रील लाइफ की तरह असली जिंदगी में मुनमुन दत्ता काफी स्टाइलिश और हॅाट हैं। आए दिन मुनमुन दत्ता इंस्टाग्राम पर अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











