..................... तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के निर्देशक मालव राजदा ने छोड़ा शो जानिए वजह।taarak Mehta Ka Ooltah chashmah show director Malav rajda quit the show here read reason - Hindi Filmibeat

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फैंस को झटका, 14 साल बाद इस शख्स ने छोड़ा शो, जानिए कौन?

Malav rajda

Taarak Mehta Ka Ooltah chashmah:तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से बैक टू बैक कई लोग अलविदा कह चुके हैं। दिशा वकानी से शुरू हुआ यह सिलसिला शैलेस लोढ़ा तक पहुंचा है। मिली जानकारी अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे मजबूत शख्स ने 14 साल बाद शो को अलविदा कह दिया है। शो के निर्देशक मालव राजदा के शो छोड़ने की खबर सामने आ रही है।

ऐसे में शो के फैंस और बाकी सभी कलाकारों के लिए यह खबर काफी चौंकाने वाली है। 14 साल से वह इस शो का निर्देशन कर रहे हैं। पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को सुपरहिट कराने में प्रमुख भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके जाने की वजह हर कोई जानना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट में यह खबर सामने आ रही है कि मालव और प्रोडक्शन हाउस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

यह मामला इस लेवल पर पहुंच गया कि मालव को शो छोड़ कर जाने का फैसला करना पड़ा। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में मालव ने विवाद होने वाली खबरों को गलत बताया है। मालव राजदा ने कहा है कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से बीते 14 साल से जुड़े हैं। ऐसे में वह इस शो के साथ अपने काम को लेकर कंफर्ट जोन में चले गए हैं। वह खुद को क्रिएटिव तौर पर और अधिक निखारना चाहते हैं।

ऐसे में उन्होंने शो छोड़कर खुद को चुनौती देना स्वीकार किया। आपको बता दें कि शो में रीटा रिपोर्टर की भूमिका प्रिया आहूजा निभा रही हैं। जो कि मालव की पत्नी हैं। प्रिया को लेकर यह खबर आ रही है कि वह भी शो छोड़ने की तैयारी में हैं। याद दिला दें कि इससे पहले शो से दिशा वकानी, निधि भानुशाली, गुरुचरण सिंह, शैलेश लोढ़ा और राज अनादकत ने भी शो छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X