तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई नई दयाबेन की एंट्री, इन 3 सुपरस्टार्स के नाम फाइनल !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि दयाबेन यानी कि दिशा वकानी का पत्ता शो से पूरी तरह साफ हो गया है। ये हम आपको पहले बता चुके हैं कि नई दयाबेन के लिए ऑडिशन की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में ये खबर आयी थी कि नई दयाबेन के लिए किसी नई एक्ट्रेस या फिर नए चेहरे को कास्ट किया जाएगा।
हालांकि दयाबेन का एक यूनिक स्टाइल है किसी नए चेहरे या फिर नई एक्ट्रेस के साथ दयाबेन के किरदार को स्क्रीन पर पेश करने का रिस्क मेकर्स नहीं लेना चाहते है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार दयाबेन की भूमिका के लिए ऐसी एक्ट्रेस का चुनाव किया जाना है जो कि दयाबेन की कमी को झलकने नहीं दे।

ये ठीक वैसा ही है जैसा कि शिल्पा शिंदे के भाभी जी घर पर हैं छोड़ने के बाद अंगूरी भाभी की भूमिका शुभांगी अत्रे ने निभाई। जहां पर अंगूरी भाभी का स्टाइल वही रहा केवल चेहरा बदल दिया गया। आपको बता दें कि टीवी की इन टॅाप 3 स्टार का नाम दयाबेन के लिए फाइनल किए जाने की चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications











