..................... 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ कर गए सितारों को नहीं मिली बकाया फीस? प्रोड्यूस ने अब दिया जवाब | Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Producer Reacts On Shailesh Lodha’s Pending Salary Allegations - Hindi Filmibeat

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ कर गए सितारों को नहीं मिली बकाया फीस? प्रोड्यूस ने अब दिया जवाब

taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-producer-reacts-on-shailesh-lodha-s-pending-salary-allegations

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित शोज में से एक रहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले समय से काफी विवादों में है। हाल के महीनों में कई लीड कलाकार बाहर हो चुके हैं। वहीं, शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने भी शो को छोड़ दिया। लिहाजा, शो की टीआरपी भी गिर चुकी है। इतना ही नहीं, बल्कि यह भी अफवाह है कि मेकर्स ने शो छोड़कर जाने वाले कलाकारों को बकाया फीस नहीं दी है। शैलेश लोढ़ा का भी इसमें नाम बताया गया।

बहरहाल, अब मेकर्स ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और सभी अफवाहों को खारिज किया है। मीडिया से बात करते हुए शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने कहा, "अभी आप लोग ने कहा कि कुछ लोग बदल रहे हैं। देखिए, 15 साल का सफर है... 2008 में हमने शो शुरू किया था। ज्यादातर कलाकार सब वही है, कुछ लोग बदले हैं और सबसे कारण अलग- अलग हैं। मैं उन कारणों में जाना नहीं चाहता।"

किसी से कोई लड़ाई नहीं है

उन्होंने आगे कहा, "हमारे शो के अंदर कभी भी कोई झगड़ा या विवाद नहीं होता है। मैं हमेशा भगवान को प्रार्थना करता हूं कि मेरी ये जो टीम है - 2008 से, वही हमेशा रहे। लेकिन अगर कोई काम नहीं करना चाहता है, किसी को कोई समस्या हो, कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो, या किसी को अपने जीवन में कुछ और करना हो, तो हम लोग समझते हैं और क्या कर सकते हैं। हमारी वजह से कोई शो छोड़ के जा रहा है, ऐसी बात नहीं है।"

फीस के मुद्दे पर बोले निर्माता

बकाया फीस ना देने की खबरों पर उन्होंने कहा, "जो भी मीडिया में खबर है कि हमने पैसे नहीं दिए या (कुछ), ऐसी कोई बात नहीं है। मैं किसी के मेहनत के पैसा मेरे जेब में रख के क्या करूं? भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है, सबसे ज्यादा तो मुझे प्यार दिया है। मुझे खुशी है कि मैं लोगों को हंसाता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X