TMKOC: 'तारक मेहता' शो में हुई नई एंट्री, टप्पू बनकर लोगों का मनोरंजन करेगा ये एक्टर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Entry

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Entry: टीवी जगत का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो से कई सितारे आए और कई सितारे गए लेकिन लोगों का प्यार इस शो के लिए बरकरार है। इस शो में काफी दिनों से टप्पू को लेकर तलाश हो रही थी लेकिन कोई ढंग का एक्टर नहीं मिल रहा था लेकिन अब लगता है कि दर्शकों की डिमांड पूरी होने का समय आ गया है। जी हां, शो के लिए टप्पू के रूप में नीतिश भलूनी को फानल कर लिया गया है, जिन्हें जेठालाल के बेटे के रूप में दिखाया जाएगा।

इस शख्स को मिला टप्पू का रोल
आपकी जानकारी के लिए बता दें, नीतीश आजाद चैनल पर 'मेरी डोली मेरे अंगना' का हिस्सा थे। अगर नीतिश को ये रोल मिल गया है तो ये उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक होने वाला है। नीतीश से पहले टप्पू के रोल को राज अनादकट निभाते थे। लोगों को राज अनादकट की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद थी उन्होंने पांच साल शो के साथ काम करने के बाद विदाई ले ली थी।राज से पहले टप्पू के रूप में भव्य गांधी को इंट्रोड्यूस करवाया गया था और वो घर-घर की पहचान बन गए थे नौ सालों तक लोगों को मनोरंजन करने के बाद भव्य गांधी ने अचानक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था।

शो में हई कई नई एंट्री
आपको बता दें, हाल ही में शो में कई नई एंट्री हुई हैं। निर्माताओं ने नवीना वाडेकर को नई बावरी के रूप में चुना है। वहीं, तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा की जगह सचिन श्रॉफ को लिया गया है और अब टप्पू की नई एंट्री से शो में मनोरंजन का तड़का लगना तो तय है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 में लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहा है, इस शो को देश भर के लो देखते आए हैं। कॉमडी शोज की दुनिया में यह शो आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। TRP के मामले में भी इस शो ने कई सीरियल्स की नाक में दम कर रखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X