..................... Taarak mehta ka ooltah chashmah new dayaben kajal pisal have a look her photo। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की नई दयाबेने काजल पिसल की देखिए यहां फोटो - Hindi Filmibeat

फैंस के लिए बड़ी खबर, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की नई दयाबेन बनेंगी ये एक्ट्रेस, देखिए फोटो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर से दयाबेन की एंट्री होने जा रही हैं।रिपोर्ट अनुसार यह भूमिका काजल पिसल निभायेंगी। बीते कई सालों से लगातार शो में दयाबेन की कमी साफ दिखाई दे रही हैं। दिशा वकानी के शो से बाहर जाने के बाद उन्हें लगातार शो में वापस लाने की कोशिश मेकर्स कर रहे हैं। हालांकि दिशा वकानी के आने का रास्ता साफ नहीं हो पाया है। ऐसे में मेकर्स ने शो में नई दयाबेन की एंट्री करने का फैसला ले लिया है। दयाबेन के किरदार के लिए नई एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल कर लिया गया है।

याद दिला दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने पुष्टि की कि वे दिशा वकानी की जगह किसी अन्य अभिनेत्री को लेना चाहते हैं और ऑडिशन चल रहे थे। मेकर्स ने यह भी साफ किया कि वह लगातार दिशा वकानी को लाने की कोशिश कर रहे हैं,दिशा अपना पूरा ध्यान परिवार में लगाना चाहती हैं। इस वजह से वह शो में आने के लिए हामी नहीं भर रही हैं।

Taarak mehta ka ooltah chashmah

बीते कई महीनों से दयाबेन की भूमिका के लिए राखी विजान, ऐश्वर्या सुखजा का नाम भी फाइनल बताया जा रहा था। यह फाइनल हो गया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए काजल पिसल का नाम को पूरी तरह से फाइनल कर लिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर काजल या फिर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का प्रसारण 28 जुलाई 2008 को हुआ। सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ने 3,520 से अधिक एपिसोड पूरे कर लिए हैं और इसके गैग्स फ़्लैगिंग के कोई संकेत नहीं दिखाते हैं।

प्रतिष्ठित धारावाहिक एक लोकप्रिय पारिवारिक कॉमेडी है जो सामाजिक मुद्दों पर मस्ती और हंसी के साथ जागरूकता बढ़ाता है। यह गुजराती लेखक तारक जानुभाई मेहता के साप्ताहिक कॉलम दुनिया ने ऊंचा चश्मा पर आधारित है। वैसे फैंस लंबे समय से शो में दयाबेन का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में दिशा वकानी की जगह किसी नए कलाकार की शो में बतौर दया बेन एंट्री देखना क्या फैंस पसंद करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

https://www.instagram.com/p/CcAmZhHKR3T/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X