..................... Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nattu Kaka Ghanshyam Nayak battling cancer photo went viral।तारक मेहता का उल्टा चश्मा घनश्याम नायक नट्टू काका की कैंसर से पीड़ित तस्वीरें आयी सामने - Hindi Filmibeat

कैंसर का इलाज करवा रहे हैं तारक मेहता के नट्टू काका, सर्जरी के बाद तस्वीरें देख फैंस हैरान

तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों के दिल में राज कर रहा है। इस शो का हर किरदार लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। कोरोना लॅाकडाउन के दौरान ये बात सामने आयी थी कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका यानी कि घनश्याम नायक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

घनश्याम नायक को अप्रैल महीने में इस बीमारी का पता चला। लेकिन बीमारी के बीच भी नट्टू काका लगातार शूटिंग पर जाने के लिए तैयार हैं। कैंसर की बीमारी के बीच 77 साल के घनश्याम नायक का कुछ समय पहले ही सर्जरी हुआ था।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

सर्जरी के बाद अब घनश्याम नायक की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर में नट्टू काका काफी बीमारी और कमजोर नजर आ रहे हैं।नट्टू काका की यह फोटो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है। कोरोना लॅाकडाउन के कारण ये खुलासा हुआ है कि नट्टू काका कैंसर से पीड़ित हैं। इस तस्वीर में घनश्याम नायक का चेहरा काफी बदला हुआ लग रहा है।

नट्टू काका की तस्वीर

नट्टू काका की तस्वीर

तस्वीर में घनश्याम नायक ने सफेद कुर्जा पायजामा पहने और हाथ पीछे किए खड़े दिखाई दे रहे हैं। घनश्याम नायक का चेहरा भी सूजा हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में घनश्याम नायक भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस घनश्याम नायक की इन तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं। घनश्याम नायक की कीमोथेरेपी की जा रही है।

घनश्याम नायक के गले की भी सर्जरी

घनश्याम नायक के गले की भी सर्जरी

घनश्याम नायक के गले की भी सर्जरी हो चुकी है। पिछले साल सितंबर में घनश्याम नायक के गले की सर्जरी हुई थी। जिसमें उनके गले में 8 गांठें निकाली गई थीं।एक इंटरव्यू में घनश्याम नायक के बेटे विकास ने यह जानकारी दी कि अप्रैल में उनके पापा के गले की पॅाजिट्रॅान एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग करवाई गई तो उसमें कुछ स्पॅाट्स नजर आए।

घनश्याम नायक ने बोला काम करना है

घनश्याम नायक ने बोला काम करना है

घनश्यान नायक ने कैंसर की बीमारी और अधिक उम्र होने के बाद भी काम पर जाने का जज्बा बरकरार रखा है। अपनी सेहत को लेकर नट्टू काका ने आगे बोला कि मेरी महीने में एक बार कीमोथैरपी होती है। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ठीक हो जाऊंगा। डॅाक्टर ने बोला है कि मैं काम कर सकता हूं। मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं। मैं अपने आखिरी वक्त तक मेकअप लगाकर काम करते हुए रहना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X