तारक मेहता की 'बबीता' रियल लाइफ में टप्पू को कर रही हैं डेट, तस्वीरें देखकर होश उड़ जायेंगे !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी की लव लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये कह पाना मुश्किल है। लेकिन तस्वीरों के कारण मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया जा रहा है। मुनमुन दत्ता यानी कि बबीता जी रियल लाइफ में टप्पू को डेट कर रही हैं।
मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर राज ( टप्पू) की ये तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों कलाकार साथ में बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। मुनमुन और राज की ये मी टाइम की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर को देखकर इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या बबीता जी टप्पू को डेट कर रही हैं।

आपको बता दें कि दोनों कलाकार रविवार को आउटिंग के लिए एक साथ गए थे। दोनों ने साथ में लंच किया। इसकी तस्वीरें मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में दोनों आपस में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि मुनमुन और राज के बीच दोस्ती गहरी है।
दोनों एक स्पेशल रिश्ता भी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि भव्य गांधी के जाने के बाद टप्पू के किरदार में राज ने कम समय में लोकप्रियता हासिल कर ली है। खैर, इन दोनों के बीच क्या खिचड़ी बन रही है ये तो आने वाला वक्त बता देगा। फिलहाल दोनों की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।
यहां देखिए बबीता जी की खूबसूरत तस्वीरें..
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications
