..................... Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Mandar Chandwadkar reacts to Jennifer Mistry sexual assault accusation on Asit Modi - Hindi Filmibeat

TMKOC: जेनिफर के असित मोदी पर लगाए आरोपों पर भिड़े मास्टर का आया बयान, कही ये बात

Jennifer Mistry sexual assault accusation on Asit Modi

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Controversy: टीवी जगत का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर हाल ही में एक कॉन्ट्रोवर्सी सामने आई है। शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बेनिवाल ने हाल ही में शो के प्रोड्यूसर पर कुछ ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसे जानकर सब सकते में हैं।

मंदार ने दिया जवाब
जेनिफर मिस्त्री बेनिवाल ने हाल ही में बयान दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि असित मोदी ने उनके साथ कई बार यौन संबंध बनाए हैं। इस बयान के बाद से सनसनी सी मच गई है और इस खुलासे पर अब शो में मास्टर भिड़े का रोल निभाने वाले मंदार चंदवादकर को लेकर बयान सामने आया है। मंदार ने कहा- "मैं हैरान हूं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उनके बीच क्या हुआ था।" मंदार ने आगे कहा- "यह एक पुरुष-रूढ़िवादी जगह नहीं है। यह एक स्वस्थ वातावरण के साथ एक खुशहाल जगह है, वरना शो इतने लंबे समय तक नहीं चलता।"

जेनिफिर ने लगाया असित मोदी पर आरोप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेनिफर मिस्त्री ने बताया था कि "असित मोदी ने अतीत में कई बार मेरे साथ यौन संबंध बनाए हैं। शुरुआत में, मैंने काम खोने के डर से उनके सभी बयानों को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन अब बहुत हो गया है और मैं इसे और सहन नहीं करूंगी। उन्होंने मुझे जबरदस्ती रोकने की कोशिश की। मैंने एक महीने पहले अधिकारियों को एक शिकायत मेल भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। मुझे यकीन है कि वे मामले की तहकीकात कर रहे होंग। मैंने एक वकील को काम पर रखा है और मुझे पता है कि मुझे बहुत जल्द न्याय मिलेगा। मैंने असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी (प्रोजेक्ट हेड) और जतिन बजाज (कार्यकारी निर्माता) के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X